फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Athletes were denied water during school games, and several schools showed generosity.

Kurukshetra News: स्कूल गेम्स में खिलाड़ियों को नहीं मिला पानी, कई स्कूलों ने दिखाई दरियादिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Athletes were denied water during school games, and several schools showed generosity.
कुरुक्षेत्र। बालक वर्ग की वॉलीवाल प्रतियोगिता के दौरान चाय का कप लेकर रेफरशिप करती शिक्षिका। सं - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जिले के चारों ब्लॉकों में चल रही बालिका वर्ग की विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ा। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित थानेसर खंड की प्रतियोगिता में यह स्थिति सामने आई। खिलाड़ियों के लिए अल्पाहार और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

कई स्कूलों ने अपने स्तर पर दोपहर का भोजन भिजवाया। कुछ छात्राएं घर से ही खाना और पानी लेकर पहुंची। भीषण गर्मी और उमस के बीच खिलाड़ी खुद अपने साथियों के लिए पानी भरकर ले जाती दिखीं। शिक्षकों ने बताया कि पूरे दिन प्रतियोगिता में भाग लेने के बावजूद उन्हें अल्पाहार उपलब्ध नहीं कराया गया। योगा प्रतियोगिता में ध्वनि प्रणाली की कमी के कारण मोबाइल से संगीत चलाया गया। इससे प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति देने में परेशानी हुई। खिलाड़ियों के रिफ्रेशमेंट का बजट नहीं : डीईओ : जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभाग के पास ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए अलग से बजट का प्रावधान नहीं है। यह बजट खिलाड़ियों को जलपान उपलब्ध कराने के लिए नहीं होता है। वर्तमान में, उपलब्ध बजट के अनुसार केवल प्रतियोगिता में ड्यूटी दे रहे अधिकारियों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाती है। खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था संबंधित स्कूल अपने स्तर पर करते हैं। कई बार विद्यार्थी अपने घर से ही भोजन लेकर आते हैं। कौशिक ने सभी आयोजकों को पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी प्रतियोगिता स्थल पर पानी या अन्य मूलभूत सुविधाओं में कमी पाई गई तो मामले का संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी।

कुरुक्षेत्र। बालक वर्ग की वॉलीवाल प्रतियोगिता के दौरान चाय का कप लेकर रेफरशिप करती शिक्षिका। सं

कुरुक्षेत्र। बालक वर्ग की वॉलीवाल प्रतियोगिता के दौरान चाय का कप लेकर रेफरशिप करती शिक्षिका। सं- फोटो : Archive

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed