{"_id":"6695bbf50707f910790db344","slug":"accused-rahul-was-planning-to-escape-from-kurukshetra-and-flee-abroad-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-121006-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से निकल कर विदेश भागने की फिराक में था आरोपी राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से निकल कर विदेश भागने की फिराक में था आरोपी राहुल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो के साथ देर रात मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी राहुल विदेश भागने की फिराक में था। आजाद नगर में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग की वारदात के बाद राहुल चल रहा था। पकड़े जाने के डर से आरोपी इधर-उधर छिप रहा था, मगर पुलिस का शिकंजा कसते देख उसने कुरुक्षेत्र से भागने की योजना बना ली। वह किसी भी तरह कुरुक्षेत्र से निकलना चाहता था। संभवत: वह दिल्ली भागने की फिराक में था ताकि दिल्ली पहुंचने के बाद आसानी से देश छोड़ सके।
इसी के लिए उसने अपने एक अन्य साथी दिनेश हाल निवासी शाहाबाद दिल्ली की मदद मांगी। आरोपी उसी के साथ बाइक पर कुरुक्षेत्र से भाग रहा था। इससे पहले उसके तीसरे साथी अमित कुमार निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी ने उसे कहीं छिपा रखा था। हालांकि रिमांड के दौरान से आरोपी से साफ होगा कि विदेश भेजने में उसकी मदद कौन करने वाला था। पूछताछ के बाद साफ होगा कि उसका किसी देश का वीजा लगा था या वह वीजा लगवाने के लिए कुरुक्षेत्र से निकला था। उधर, सीआईए-दो ने खुलासा किया है कि गौरव निवासी बारना ने जर्मनी से वॉइस मैसेज भेजकर प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गौरव ने जर्मन से ही अपने दोस्त राहुल, शुभम उर्फ साहिल, दीपक उर्फ तोता व नितेश उर्फ नितिन को डीलर के घर पर फायरिंग के लिए उकसाया था। आरोपी ने क्या लालच देकर उनको फायरिंग के लिए उकसाया था उसका खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान होगा।
सभी आरोपी आपस में अच्छे दोस्त
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि गौरव समेत सभी आठ आरोपी अच्छे दोस्त है। पूछताछ में आरोपी राहुल ने कबूल किया कि वह विदेश भागने की फिराक में था। आरोपी राहुल के खिलाफ वर्ष 2018 में जिला कुरुक्षेत्र के महिला थाना में किडनैपिंग, पॉक्सो एक्ट और एक मामला आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को पासपोर्ट भी जब्त करेगी। साथ ही विदेश भागने में उसकी मदद करने वाले आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।