फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सुहागिनों ने व्रत रख सुनी कहानी, करवा चौथ पर पति के दीर्घायु होने की मांगी दुआ

सुहागिनों ने व्रत रख सुनी कहानी, करवा चौथ पर पति के दीर्घायु होने की मांगी दुआ

Sun, 28 Oct 2018 01:03 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
सुहागिनों ने व्रत रख सुनी कहानी, करवा चौथ पर पति के दीर्घायु होने की मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पति की लंबी आयु की कामना के साथ करवाचौथ का व्रत धूमधाम से मनाया गया। कुरुक्षेत्र शहर के अलावा विभिन्न कस्बों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने खास दिन पर कहानियां सुनकर अपने-अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। पिपली रोड स्थित निजी होटल में जेसीआई क्लब की महिला विंग जेसरिट द्वारा रीति रिवाज के साथ व्रत रखा गया। अधिकतर स्थानों पर महिलाओं ने अपने घरों में ही यह रस्म निभाई तो कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से समारोह आयोजित किए गए। जेसरिट की चेयरपर्सन डॉ. माधविका मदान ने कहा कि महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग की सामग्री भी भेंट की। सेक्टर-5 में महिलाओं ने करवे की कहानी सुनी।

कारागार में ट्रस्ट सदस्यों के साथ मनाया करवा चौथ
जिला कारागार में भी महिला कैदियों ने शुभकर्मण चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों के साथ करवाचौथ मनाई। जिला प्रशासन की ओर से महिला बंदियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। इस दौरान बंदियों के बच्चों को गर्म कपड़े और चॉकलेट वितरित की गई। जेल अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने महिला बंदियों को करवाचौथ की बधाई दी।
विज्ञापन


सती अनुसूईया मंदिर में करवा चौथ का महोत्सव
जय ओंकार आश्रम मां सती अनुसूईया मंदिर में करवा चौथ का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मां आदिशक्ति का स्वरूप मां सती अनुसुईया को सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित कर भोग लगाकर कन्या पूजन किया। स्वामी कुरडी वाले ने कहा कि इस दिन गुरुदेव की कृपा से जो भी सौभाग्यवती मां बहन, मां सती अनसूईया के चरणों में हाजिरी लगाती है, उसको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जीवन में कभी भी अकाल कष्ट नहीं आता। दूरदराज से आई माता, बहनों ने मां चरणों में पहुंच प्रसाद ग्रहण किया और सत्संग के दौरान झूमकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed