Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Guest teachers demand regularization

Kurukshetra News: अतिथि अध्यापकों ने नियमितीकरण की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Guest teachers demand regularization
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय परिसर में नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अतिथि अध्यापकों ने 155वें दिन भी धरना जारी रखा। अध्यापकों ने दिनभर रोष जताया और आगामी आंदोलन की रणनीति पर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ चर्चा की। उन्होंने मंत्रियों तथा सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के आवास पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई।
विज्ञापन

राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य प्रधान दिनेश यादव और महासचिव भूपेंद्र सिंह ने बयान जारी कर कहा कि अतिथि अध्यापक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर विधायकों को मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे साथ ही मॉक विधानसभा में पारित नियमितीकरण का प्रस्ताव भी देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित कर रही है, लेकिन अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed