Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Standoff over sugarcane prices; crushing begins amidst farmers' protests

Kurukshetra News: गन्ने के भाव पर घमासान, किसानों के विरोध के बीच शुरू हुई पेराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Standoff over sugarcane prices; crushing begins amidst farmers' protests
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद। किसान नेता राकेश बैंस को हिरासत में लेती पुलिस। वीडियोग्रैब - फोटो : वीडियो
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने मंगलवार को शाहाबाद शुगर मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ के दौरान विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों के विरोध के चलते सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से पेराई सत्र का शुभारंभ किया। वहीं, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके बाद शुगर मिल के प्रबंध निदेशक इंद्रजीत और एसडीएम शंभू राठी ने हवन-पूजन कर केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन

पेराई सत्र के शुभारंभ की सूचना मिलते ही किसान सुबह से ही धरनास्थल पर एकत्रित होने लगे थे। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश बैंस और किसान नेता जसबीर सिंह मामू माजरा के नेतृत्व में किसान काले झंडे लेकर मिल के मुख्य गेट पर पहुंचे। किसानों ने एलान किया कि जब तक गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल नहीं किया जाता, तब तक किसी भी मंत्री को मिल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान किसानों को जानकारी मिली कि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ऑनलाइन माध्यम से पेराई सत्र का शुभारंभ कर रहे हैं। इस पर किसान विरोध जताते हुए मिल परिसर में आयोजन स्थल तक पहुंच गए और वहां कुर्सियों पर बैठकर विरोध करने लगे। पुलिस ने किसानों को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने राकेश बैंस और जसबीर सिंह मामू माजरा सहित पांच किसानों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसानों ने पुलिस पर काले झंडे छीनने का प्रयास करने का आरोप लगाया। बाद में किसानों के विरोध के चलते हिरासत में लिए गए पांचों किसानों को छोड़ दिया गया। गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का मिल पर पांच दिन से आंदोलन जारी है। किसानों ने मिल को गन्ना देने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में पेराई सत्र की शुरुआत मिल प्रबंधन को अपने फार्म हाउस के गन्ने से करनी पड़ी।

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद। किसान नेता राकेश बैंस को हिरासत में लेती पुलिस। वीडियोग्रैब

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद। किसान नेता राकेश बैंस को हिरासत में लेती पुलिस। वीडियोग्रैब- फोटो : वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed