Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Kartik Purnima, devotees partook of the *bhandara* (community feast) *prasad*.

Kurukshetra News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
On Kartik Purnima, devotees partook of the *bhandara* (community feast) *prasad*.
कुरुक्षेत्र। कुंडली से आए यजमान परिवार को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित करते प्राचीन श्रीदुर्गा - फोटो : वीडियो
कुरुक्षेत्र। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को ब्रह्मसरोवर के उत्तरी तट पर स्थित केडीबी कार्यालय के निकट प्राचीन श्रीदुर्गा माता एवं राधा कृष्ण मंदिर में सातवां विशाल भंडारा लगाया गया। इस दौरान मां दुर्गा के भजनों से ब्रह्मसरोवर का तट भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

भंडारे से पहले मुख्य यजमान सत्यवान लामसर ने परिवार सहित मां दुर्गा का पंचोपचार पूजन कर शृंगार एवं चुनरी अर्पित की। इसके बाद विधिवत हवन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर परिवार और समाज के कल्याण की कामना की। पंडित तुषार कौशिक ने यजमानों और श्रद्धालुओं को मां की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंदिर की मुख्य पुजारिन नारायणी देवी ने सेवानिवृत्त अधीक्षक राममूर्ति को आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट की। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जगमेंद्र सिंह ने भी मां के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

मां को भोग लगाने के बाद भंडारा शुरू हुआ। इसमें श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल, आलू-पूड़ी, बेसन की बर्फी और देसी घी का हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। भंडारा मां की इच्छा तक निरंतर चलता रहा। इसमें 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. ऋषिपाल गुप्ता, डॉ. जसबीर, प्रो. राजा सिंगला, डॉ. अनीश सिंगला, प्रो. अमित कटारिया, राजेश शांडिल्य, सुनील वर्मा, नीलकंठ शर्मा और मोहित शर्मा सहित अन्य सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली से सेवाकार्य में आशीर्वाद लेने पहुंचे यजमान
मुख्य यजमान सत्यवान लामसर ने बताया कि उनका परिवार हर वर्ष कुंडली से मां का आशीर्वाद लेने और भंडारे की सेवा के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचता है। परिवार के विकास ने कहा कि पंडित जी से जुड़ने के बाद उन्हें धर्मनगरी के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी मिली।


दान का फल 100 अश्वमेध यज्ञ के समान : पंडित कौशिक
मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित तुषार कौशिक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा सभी पूर्णिमाओं में विशेष महत्व रखती है। इस दिन तीर्थों और मंदिरों में किया गया दान 100 अश्वमेध यज्ञ के समान फलदायी माना जाता है। अन्न, धन और स्वर्ण का दान कई गुणा पुण्य प्रदान करता है, जबकि गोदान का भी विशेष धार्मिक महत्व है।

कुरुक्षेत्र। कुंडली से आए यजमान परिवार को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित करते प्राचीन श्रीदुर्गा

कुरुक्षेत्र। कुंडली से आए यजमान परिवार को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित करते प्राचीन श्रीदुर्गा- फोटो : वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed