{"_id":"5bd4bd84bdec2269a642b5cf","slug":"61540668804-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूली बच्चों के लिए मुश्किल नहीं होगी पहली से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूली बच्चों के लिए मुश्किल नहीं होगी पहली से 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवा सिंह
कुरुक्षेत्र। सरकारी स्कूलों में सिलेबस को देखकर अब पहली से लेकर 10वीं कक्षा तक के बच्चों को घबराने की जरूरत नहीं होगी। उन पर परीक्षा का भी हौवा नहीं होगा बल्कि वे हर विषय के सभी पाठों को बेहद रुचि के साथ पढ़ते हुए आसानी से परीक्षा की तैयारी भी कर सकेंगे।
जिले के 50 सक्षम युवक-युवतियों की टीम ने बच्चों की पढ़ाई की राह आसान कर दिखाई है। इन्होंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एवं विभाग की ओर से लागू की गई पुस्तकों के आधार पर ही बेहद सरल सिलेबस तैयार किया है। करीब छह माह की कड़ी मेहनत से तैयार यह सिलेबस अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है। अध्यापक इसे एनआईसी कार्यालय से पेन ड्राइव में लेकर जा रहे हैं। ई-लर्निंग प्रोजेक्ट व कंप्यूटरों के माध्यम से बच्चों को यह सिलेबस पढ़ा रहे हैं। सक्षम युवाओं की मानें तो इसे पूरे प्रदेश के हर स्कूल तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। अब इस सिलेबस को अध्यापकों के सुझावों के साथ और भी रुचिकर व सरल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हर विषय के हर पाठ की हर लाइन से निकाले सवाल
सक्षम युवक-युवतियों ने हर विषय के हर पाठ का गहन अध्ययन करते हुए एक-एक लाइन से सवाल निकाले हैं। इनके बहुवैकल्पिक उत्तर भी तैयार किए हैं। सही उत्तर भी दर्शाया है। बाकायदा हर विषय व हर पाठ के लिए ऑडियो-वीडियो सीडी तैयार की।
विज्ञापन
मोबाइल पर भी देखा जा सकेगा सिलेबस
सक्षम युवाओं की ओर से तैयार किया सिलेबस ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इसे स्मार्टफोन में भी पढ़ा जा सकेगा। इसके लिए एप भी बनाई गई है।
परीक्षा के दृष्टिगत तैयार किया सिलेबस
सक्षम युवा प्रदीप, राजेश कुमार, मीनाक्षी, ज्योति का कहना है कि बच्चों में परीक्षा व इसकी तैयारी का कोई बोझ न हो, इसी के मद्देनजर ही सिलेबस तैयार किया है। इसकी बच्चों से लेकर अध्यापक भी प्रशंसा कर रहे हैं।
एमए, एमफिल व नेट क्वालिफाई हैं सक्षम युवा
सरल सिलेबस तैयार करने वाली टीम में एमए, एमफिल व नेट क्वालिफाई सक्षम युवक-युवतियां शामिल हैं। ये युवक-युवतियां स्कूलों में पहुंच कर अध्यापकों, बच्चों व अभिभावकों को भी इस सिलेबस से अवगत करवा रहे हैं। उनके सुझाव भी ले रहे हैं।
बच्चों से नहीं छूटेगा एक भी सवाल : सिंगला
सिलेबस अभी तक जिले के करीब 50 स्कूलों में पहुंचाया जा चुका है। अध्यापक भी इसकी सराहना कर रहे हैं। अब इसे और भी बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- विनोद सिंगला, डीआईओ
बच्चों को होगा सरल सिलेबस से बड़ा फायदा : डीईओ
सक्षम युवक-युवतियों ने एनआईसी विभाग की ओर से ही डीसी की गाइडलाइन पर सरल सिलेबस तैयार किया है। इस सिलेबस से बच्चों को बड़ा फायदा होगा। अध्यापकों को भी आसानी होगी।
- अरुण आश्री, डीईओ