{"_id":"6b05f196bb9d4090a7003991","slug":"health-department-surpasses-target-in-pulse-polio-campaign-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164510-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पल्स पोलियो अभियान में लक्ष्य से आगे निकला स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पल्स पोलियो अभियान में लक्ष्य से आगे निकला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य को पार कर लिया। तीन दिनों में शून्य से पांच वर्ष तक के 96,168 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था, जबकि अभियान के दौरान 96,680 बच्चों को दवा पिलाई गई। इस तरह लक्ष्य से 512 अधिक बच्चों तक पोलियोरोधी खुराक पहुंचाई गई।
अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन बस्तियों और परिवारों तक पहुंचीं, जहां से बच्चों को टीकाकरण बूथ तक लाना आसान नहीं होता। घुमंतू परिवारों की बस्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों, कच्ची बस्तियों और ईंट-भट्ठों पर रहने वाले परिवारों के बच्चों को उनके ठिकानों पर ही दवा पिलाई गई। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी मोबाइल टीमें सक्रिय रहीं। स्कूलों में भी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई।
विभाग की 48 मोबाइल टीमों ने विशेष रूप से ऐसे परिवारों पर ध्यान दिया, जो कामकाज के कारण बच्चों को बूथ तक नहीं ला पाते या एक स्थान पर स्थायी रूप से नहीं रहते। टीमों ने घरों और बस्तियों तक पहुंचकर बच्चों को अभियान से जोड़ा, ताकि कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे।
विज्ञापन
अभियान के पहले दिन 22 नवंबर को बूथों पर 64,927 बच्चों को दवा पिलाई गई। 23 नवंबर को घर-घर जाकर 20,290 बच्चों को खुराक दी गई, जबकि अंतिम दिन 24 नवंबर को 11,463 बच्चों को दवा पिलाई गई। अभियान के लिए जिले में 682 फिक्स बूथ बनाए गए थे इनके अलावा 36 ट्रांजिट टीमें और 48 मोबाइल टीमें लगाई गई थीं। निगरानी के लिए 112 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे। उधर, इस संबंध में जिला नोडल अधिकारी डॉ. शैलजा का कहना है कि हमारी पूरी टीम ने मिलकर इस बार का जो लक्ष्य था उसे पूरा कर लिया है। हमारी टीम पूरा दिन झुग्गी, झोपड़ी समेत भट्ठोंं आदि में पहुंची जहां बच्चों को पोलियोरोधी दवाई पिलाई गई।