फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   51 Shaktipeeths invited to the Devasthanam program

Kurukshetra News: देवस्थानम कार्यक्रम में आमंत्रित किए 51 शक्तिपीठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
51 Shaktipeeths invited to the Devasthanam program
कुरुक्षेत्र।सेंटर फॉर सनातन रिसर्च एवं ट्राइडेंट सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 51 शक्तिपीठों के दो दिवसीय महासम्मेलन का रविवार को समापन हुआ। इस महासम्मेलन में हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर के पीठाध्यक्ष पं सतपाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

पीठाध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद सभी शक्तिपीठों को गीता महोत्सव के मौके पर 10 दिसंबर को होने वाले अखिल भारतीय देवस्थानम कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मंदिर के उपाध्यक्ष व केडीबी सदस्य डॉ एमके मौदगिल द्वारा सभी को निमंत्रण पत्रक सौंपा गया। पीठाध्यक्ष ने सभी को कुरुक्षेत्र शक्तिपीठ से जुड़े महाभारत कालीन घोड़े दान के महत्व के बारे में भी बताया। साथ ही शक्तिपीठों में नशा मुक्ति ,कन्या भ्रूण हत्या रोकने, मातृ शक्ति जागरण कार्य, मेडिकल कैंप्स , सनातन धर्म त्यौहार जोर शोर से मनाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

पीठाध्यक्ष के आशीर्वचन के बाद आयोजन समिति से लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और रामकृष्ण पांडे द्वारा पीठाध्यक्ष और उनकी टीम में उपस्थित उपाध्यक्ष डॉ मुनींद्र कुमार मोदगिल और सदस्य सुरेंद्र द्विवेदी को 51 शक्तिपीठों के नाम अंकित विशेष पटके और माला द्वारा सम्मानित किया गया। इस महासम्मेलन में जिसमें भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान सहित कई देशों के शक्तिपीठों के महंत, पीठाधीश्वर, और व्यवस्थापक शामिल हुए उनके साथ के प्रसिद्ध संत-महात्मा व धार्मिक क्षेत्र में विशेष स्थान रखने वाले कई महानुभाव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed