फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1.86 crore saplings to be planted in Haryana, CM appeals to people

Kurukshetra News: हरियाणा में लगाए जाएंगे 1.86 करोड़ पौधे, सीएम ने की लोगों से अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
1.86 crore saplings to be planted in Haryana, CM appeals to people
कुरुक्षेत्र। हरियाणा में 1 करोड़ 86 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य खुशी के अवसरों पर भी पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रविवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के आईजीएन कॉलेज स्थित धनौरा जाटान बूथ पर नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद यह संबोधन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान से जुड़ने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री हर महीने ''मन की बात'' कार्यक्रम में ऐसे हुनरमंद लोगों की प्रेरक कहानियां साझा करते हैं। ये कहानियां दूसरों को स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। यह विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप विकसित भारत और विकसित हरियाणा का अर्थ केवल बड़ी इमारतें और चौड़ी सड़कें नहीं है। इसका अर्थ गरीब, युवा, महिला और श्रमिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। विकास का वास्तविक अर्थ लोगों के जीवन में अवसर, सम्मान और विश्वास बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed