फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दुष्कर्म के बाद नाबालिगा हुई गर्भवती, मामला पंहुचा थाने

दुष्कर्म के बाद नाबालिगा हुई गर्भवती, मामला पंहुचा थाने

Tue, 13 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद नाबालिगा हुई गर्भवती, मामला पंहुचा थाने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा। एक नाबालिग के दुष्कर्म होने से गर्भवती होने का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिजनों ने अपने ही कालोनी में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मंगलवार को एक व्यक्ति अपने रिश्तेदारों के साथ लाडवा थाने में पहुंचा और अपनी ही कालोनी में रहने वाले युवक के खिलाफ शिकायत देते हुए उस पर उसकी नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और कहा कि दुष्कर्म के चलते उसकी नाबालिग बहन गर्भवती हो गई है।

उसने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से उनके घर के पास किराए पर रह रहा है। यह युवक उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर पिछले कई माह से गलत काम कर रहा था जिससे वह गर्भवती हो गई। उसके गर्भवती होने का पता उस समय लगा जब उसके पेट में दर्द होने पर उसने अपनी भाभी को बताया। भाभी ने शक होने पर जांच कराई तो पाया कि वह गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग ने अपनी भाभी को पूरा मामला सुनाया। पीड़िता के भाई ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि मामला उनके पास आया है और इसकी जांच के लिए महिला पुलिस को बुलाया गया है। मामले की जांच व पीड़िता के बयान के बाद ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed