{"_id":"5c7837acbdec22738a47597f","slug":"121551382444-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बढ़ोतरी और कम्युटेशन समय 12 वर्ष करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गरजे रिटायर कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बढ़ोतरी और कम्युटेशन समय 12 वर्ष करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर गरजे रिटायर कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मांगों पर गौर न किए जाने से खफा सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने धरना देते हुए लंबित मांगों को पूरा करने बारे आवाज बुलंद की। इस दौरान प्रधान मान सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए प्रधान मान सिंह ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ कर्मचारी हितों को लेकर लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी करती आ रही है। बोले कि उनकी सभी मांगें जायज हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार को पूरा करने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, लेकिन फिर भी वरिष्ठ नागरिकों को बार-बार धरना देने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संघ ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के समक्ष 65,70,75 की उम्र में 5,10,15 प्रतिशत के क्रम में पेंशन बढ़ोत्तरी, बिना शर्त कैशलेस मेडिकल सुविधा हर तरह की बीमारी पर लागू करने जैसी आदि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ संघ की सहमति बन गई थी।
बावजूद इसके अभी तक हरियाणा सरकार द्वारा हमारी मांगों को लागू नही किया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मी एकसुर में बोले कि यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना तो रिटायर्ड कर्मचारी संघ जनता के सहयोग से आंदोलन तेज करेगा। संघ ने एडिड स्कूल के रिटायर्ड कर्मियों को भी मेडिकल सुविधा देने की मांग की। इस अवसर पर बलजीत कुंडू, माम चंद, रामनारायण खांबरा, भीमचंद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मांगे राम, ओम सिंह, विजय, सुखबीर लालर, गुरदेव सिंह, जेके जैन, दीनानाथ शर्मा, शमशेर सिंह, देवराज, किताब सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरिराम जोशी, साहब सिंह, रतनलाल गुप्ता, हुक्मचंद, हरबंस सिंह, किताब सिंह, हरिराम जोशी, रामकुमार, अशोक तथा गुरदयाल सिंह बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मी मौजूद रहे।