फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yellow strip restrictions ineffective, goods kept outside the shop limits

Karnal News: पीली पट्टी का प्रतिबंध बेअसर, हद से बाहर रखा दुकानों का सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Yellow strip restrictions ineffective, goods kept outside the shop limits
सेक्टर नौ फुटपाथ पर लगी फल की फड़ी संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की ओर से लगाई गई पीली पट्टी अब महज औपचारिकता बनकर रह गई है। निगम ने दुकानों के बाहर इस पट्टी से हद निर्धारित की थी। दुकानदारों के इस पट्टी के अंदर ही अपने सामान को रखना था। अब हर जगह यह हद तोड़ दी गई।
दुपट्टा मार्केट में हालात ये हैं कि सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ लगाने वालों की कतार लगी हैं। नेहरू पैलेस मार्केट में फल विक्रेताओं ने फुटपाथों और सड़कों के किनारे स्थायी रूप से डेरा जमा लिया है। पैदल चलने वालों के लिए तो रास्ता बंद है ही सड़क पर यातायात में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 8 और 9 की स्थिति और भी चिंताजनक है। अतिक्रमण के कारण यहां फुटपाथ दिखता ही नहीं। अस्थायी दुकानों, ठेलों और रेहड़ियों ने पैदल मार्ग को पूरी तरह घेर लिया है। मजबूरन लोगों को सड़कों पर चलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अभियान चलाने का दावा करता है लेकिन कार्रवाई के दौरान रेहड़ियां ही हटाई जाती हैं। दुकानों पर कार्रवाई नहीं होती।




------
शहर के बाजारों में अतिक्रमण की समस्या का समाधान कराया जाएगा। जहां फुटपाथ पर अवैध कब्जे किए गए हैं उनको भी हटाया जाएगा। शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -अशोक कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed