{"_id":"67fc24c115bf70bd9d0b91b0","slug":"x-rays-of-cows-can-now-be-done-in-chikitsa-dham-karnal-news-c-18-knl1008-623652-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चिकित्सा धाम में अब हो सकेंगे गोवंश के एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चिकित्सा धाम में अब हो सकेंगे गोवंश के एक्स-रे
विज्ञापन
- विशेष मशीन स्थापित, बीमार गायों का मिलेगा नि:शुल्क उपचार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अब इलाज न होने के कारण गोवंश की मौत नहीं होगी। उनके शरीर की अंदरूनी चोट और दिक्कतों का अब एक्स-रे भी किया जा सकेगा। श्री कृष्ण गऊशाला में स्थापित गोवंश चिकित्सा धाम में नई एक्स-रे मशीन लगाई गई है। जहां पर अब जिले की सभी 30 गोशालाओं में रह रहे गोवंश का निशु:ल्क इलाज किया जा सकेगा।
रविवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में मशीन का उद्घाटन समाजसेवी पदमसेन गुप्ता ने किया। प्रधान सुनील गुप्ता ने चिकित्सालय की स्थापना में विशेष आर्थिक योगदान दिया गया। कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. एसके गोयल ने कहा कि गऊशाला में लगभग एक हजार गोवंश हैं और गोवंश चिकित्सालय की जरूरत बहुत समय से थी। महासचिव रामकुमार गुप्ता ने कहा कि जिले की 30 गोशालाओं को यह संदेश भेजा है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटनाग्रस्त या बीमार गाय को चिकित्सा धाम में भेज सकते हैं। इस अवसर पर पदमसेन गुप्ता, पंकज गोयल, अनिल गर्ग, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला, घनश्याम गोयल और राजेश गोयल मौजूद रहे।
मां के प्रति फर्ज निभाएं : स्वामी ज्ञानानंद
स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गायों का महत्व बताया और कहा कि गाय की पूजा अब पूरी दुनिया में की जाने लगी है। हम गाय को माता के रूप में पूजते हैं तो मां के प्रति अपने फर्ज भी निभाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवंश की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहें। गोवंश के लिए स्थापित चिकित्सालय में सभी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। किसी भी व्यक्ति को कोई घायल या बीमार गाय दिखती है तो उसे चिकित्सालय में इलाज के लिए लेकर आएं। बिना देरी किए डॉक्टर नि:शुल्क इलाज शुरू कर देंगे।