{"_id":"68eabc1716af4ee5e90fa2ff","slug":"women-should-adopt-welfare-schemes-for-financial-empowerment-dr-anita-karnal-news-c-18-knl1008-757546-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय सशक्तीकरण के लिए महिलाएं कल्याणकारी योजनाएं अपनाएं : डॉ.अनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय सशक्तीकरण के लिए महिलाएं कल्याणकारी योजनाएं अपनाएं : डॉ.अनीता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अंतर्राष्ट्रीय निवेशक सप्ताह के तहत शनिवार को एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से सदरपुर गांव में महिला वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंची डीएचईओ मेजर डॉ.अनिता जुन ने कहा कि आज महिलाओं के लिए कई योजनाएं हैं, उनकी सहायता से महिलाओं को अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करना चाहिए।
सरपंच सदरपुर कुमारी शीतल, मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष गुरमीत सिंह, डा जयपाल जिंदल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मेजर डॉ अनिता जुन ने वित्तीय जागरूकता के विषय को विस्तार से समझाते हुए कहा कि आज के समय मे महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभा रही है। घर संभालने के साथ रोजगार भी कर रही है। ग्रामीण महिलाओं के लिए योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। एसोसिएसन के मुख्य सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धी योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा एवं जन धन योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुयुच्वल फंड के बारे में भी समझाया। गुरमीत सिंह ने महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण, स्वरोजगार,परिवार एवं समाज को आत्मनिर्भर बनाने में सहकारिता की उपयोगिता बारे विस्तार से बताया। डा. जयपाल जिंदल ने महिलाओं को वर्तमान समय में हो रहे वित्तीय छल- कपट से सावधान किया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ब्लाक ईंचार्ज मंजू त्यागी ने महिलाओं को मिशन की विभिन्न योजनाएं बताई। बाद में अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिया गया।