{"_id":"61c4dd0157dcf111963d35dd","slug":"woman-dies-after-swallowing-poisonous-substance-case-against-six-including-husband-and-mother-in-law-karnal-news-knl93750274","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, पति-सास समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत, पति-सास समेत छह पर केस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की मां ने ससुराल पक्ष पर जमीन के लिए उनकी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति, सास और उसकी चार ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सिकरी निवासी विद्या देवी ने बताया कि उनकी छोटी बेटी रिंपी की 2013 में नीलोखेड़ी के कुलदीप के साथ शादी हुई थी, उसका एक लड़का भी है। उनके पति की मौत के बाद 12 कनाल जमीन रिंपी के नाम रिकार्ड में चली गई। इस जमीन को बेचने और अपने नाम कराने के लिए ससुराल पक्ष उस पर दबाव बना रहे थे। इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। इसके बाद भी जब ससुराल पक्ष नहीं माना तो रिंपी ने जमीन अपने भाई नरेश के नाम करानी चाही। लेकिन इस पर भी उनकी सहमति नहीं बनी। इसको लेकर वे उसके साथ मारपीट भी करते थे। करीब चार दिन पहले बेटी ने फोन करके कहा कि वह अब जीना नहीं चाहती।
मंगलवार को उसने अपने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के लिए उसे ससुराल के लोग निजी अस्पताल में लाए। सूचना मिलते ही हम भी वहां पहुंचे तो रिंपी बेहोश पड़ी थी। जहां रात को उसने दम तोड़ दिया। उनका आरोप है कि बेटी रिंपी को उसके पति कुलदीप, सास सरोज और चारों ननद ने जमीन के लिए तंग किया, परेशान होकर उसने जान दी है।