फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies after drowning at Brahmasarovar

Karnal News: ब्रह्मसरोवर पर डूबने से हुई महिला की मौत

Fri, 21 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 21 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after drowning at Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। पानी में डूबी महिला को किश्ती के माध्यम से बाहर निकालते एसडीआरएफ के जावन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अतंरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में वीरवार को ब्रह्मसरोवर पर अमावस्या का स्नान करने आई एक प्रवासी महिला की डूबने से मौत हो गई। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने महिला को डूबता देख तुरंत किश्ती के माध्यम से महिला को सरोवर से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस टीम को मृतक महिला के पास से एक आधार कार्ड मिला है। उसमें महिला की पहचान बिहार की रहने वाली शांति के रूप में हुई है। पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

एसडीआरएफ टीम का कहना है कि महिला सरोवर के पूर्वी घाट में स्नान करने के लिए उतरी थी। इस दौरान वह चार फीट की रेलिंग पार करके गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। इस दौरान गश्त कर रहे गोताखोरों, एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों की नजर सरोवर में उस पर पड़ी। टीम ने तुरंत महिला को बोट में खिंच लिया और उसे अस्पताल भेज दिया। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के बचाव दल के प्रभारी राजेश हुड्डा ने श्रद्धालुओं से कहा कि सरोवर में स्नान करने वाले सभी लोग रेलिंग से दूर रहें और घाट पर ही स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना झांसा प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि महिला की मृत्यु का अस्पताल से पता चला था। इसके बाद से पुलिस महिला की सटीक पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल सामने आया है कि महिला धुराला गांव के पास किराये के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से बिहार की थी और वहां उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। महिला के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

बचाव दल में 40 जवान दे रहे दिन-रात पहरा : गीता जयंती में जिला प्रशासन व पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की दो टुकड़ी में 20-20 जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed