करनाल। मानव सेवा संघ में आयोजित श्री राम कथा का शनिवार को समापन हो गया। सुबह हवन किया गया। इसके बाद 10 वर्षीय बालिका कनिष्का भारती ने श्री राम कथा का रसपान करवाया। दोपहर को आयोजित सम्मान समारोह में मेयर रेणु बाला गुप्ता, सीएम के प्रतिनिधि संजय बठला व सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अघी ने विशेष रूप से शिरकत की। सभी ने हवन में आहुतियां डालकर विश्व शांति व सबके मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेममूर्ति की देखरेख में हुआ। मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि हम सब को भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। सदैव अपने गुरुजनों व माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। स्वामी प्रेममूर्ति ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस दौरान मानव सेवा संघ की ओर से बालिका कनिष्का भारती सहित महोत्सव में सहयोग करने वाले नागरिकों व अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस मौके पर डॉ. गोपाल कृष्ण, लाजपत राय, पार्षद युद्धवीर सैनी, डॉ. गगन पासी, मंतोष पाल सिंह, संजय बत्तरा, सुरेश जुनेजा, बलदेव राज आर्य, रामलाल अग्रवाल, राम कुमार, महिंद्र नरवाल, जीएल मेहता, धर्मपाल सेठी, विक्रम सिंह, तरसेम अग्रवाल और मलखान सिंह मौजूद रहे।