Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Scientists will give indigenous livestock a new identity

Karnal News: वैज्ञानिक देंगे देसी पशुओं को नई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Scientists will give indigenous livestock a new identity
राम सारस्वत
विज्ञापन

करनाल। देश में पशुधन की बड़ी आबादी की नस्ल की स्पष्ट वैज्ञानिक पहचान नहीं है। ऐसे पशुओं को नॉन-डिस्क्रिप्ट श्रेणी में रखा जाता है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने इस स्थिति को बदलने के लिए देश की प्रत्येक स्थानीय पशु आबादी की पहचान और विशेषताओं का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण शुरू किया है। लक्ष्य है कि पशुओं की पहचान केवल स्थानीय नाम या बाहरी बनावट तक सीमित न रहे, बल्कि उनका विस्तृत वैज्ञानिक रिकॉर्ड तैयार हो।
आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट के अनुसार, देश में अब तक 230 देसी पशुधन और कुक्कुट नस्लों को पहचान और विशिष्ट नस्ल का दर्जा दिया जा चुका है। अनुमान है कि देश के कुल पशु आनुवंशिक संसाधनों में से करीब 46 प्रतिशत को ही नस्लों के रूप में वर्गीकृत किया जा सका है। शेष आबादी अभी नॉन-डिस्क्रिप्ट श्रेणी में है। इसका अर्थ यह नहीं है कि इन पशुओं में कोई विशेषता या उपयोगिता नहीं है, बल्कि उनकी पहचान अभी मान्यता प्राप्त नस्ल के रूप में स्थापित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रंग, कद-काठी से लेकर आनुवंशिक गुणों तक होगा अध्ययन
डॉ. जाट के अनुसार, किसी पशु को वैज्ञानिक रूप से नस्ल का दर्जा देने के लिए उसके रंग, कद-काठी और शारीरिक बनावट के साथ कई अन्य विशेषताओं का अध्ययन किया जाता है। इसमें भौगोलिक क्षेत्र, उपयोगिता, प्रजनन क्षमता, वृद्धि, दूध एवं अन्य उत्पादन संबंधी गुण और आनुवंशिक विविधता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएजीआर) के नेटवर्क प्रोजेक्ट में पशुओं की बाहरी विशेषताओं के दस्तावेजीकरण के साथ आणविक आनुवंशिक अध्ययन और विशिष्ट गुणों की पहचान भी की जाती है। इससे यह तय करने में मदद मिलती है कि किसी क्षेत्र में पाई जाने वाली पशु आबादी अलग नस्ल के रूप में पहचान पाने की पात्र है या नहीं।
2047 तक जीरो नॉन-डिस्क्रिप्ट पशुधन का लक्ष्य
आठ अप्रैल 2026 को करनाल स्थित एनबीएजीआर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ. एमएल जाट ने वर्ष 2047 तक देश में जीरो नॉन-डिस्क्रिप्ट पशुधन का लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया था। इसके बाद आईसीएआर ने प्रत्येक स्थानीय पशु आबादी की वैज्ञानिक पहचान सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत नॉन-डिस्क्रिप्ट श्रेणी में शामिल पशुओं का दस्तावेजीकरण कर उनकी नस्ल संबंधी विशेषताओं का पता लगाया जाएगा।

पहचान से संरक्षण और सुधार का रास्ता खुलेगा
किसी स्थानीय पशु आबादी को वैज्ञानिक रूप से नस्ल की मान्यता मिलने पर उसका व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार होता है। इससे उसकी विशिष्ट विशेषताओं के संरक्षण, प्रजनन कार्यक्रम तैयार करने और भविष्य में बेहतर उपयोग की संभावनाएं बढ़ती हैं। एनबीएजीआर के अनुसार, नस्लों के पंजीकरण से उन स्थानीय पशुपालकों और समुदायों को भी पहचान मिलती है, जो लंबे समय से इन पशुओं का संरक्षण और विकास कर रहे हैं। इस तरह यह पहल देश की स्थानीय पशु विविधता को सुरक्षित रखने और उसकी उपयोगिता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed