Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chargesheet filed against 4 in Biru Valmiki murder case; three remain at large

Karnal News: बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में 4 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, तीन गिरफ्त से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against 4 in Biru Valmiki murder case; three remain at large
बीरू वाल्मीकि
करनाल। बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार चार आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। योगेश कपूर, नैन्सी और रवि पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है जबकि मोहित पर वारदात से पहले रेकी करने का आरोप लगाया गया है। चारों को अगस्त में अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया गया था। हत्या की साजिश में शामिल बताए गए तीन आरोपी करीब चार महीने बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने योगेश कपूर निवासी नीलोखेड़ी और मोहित को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। 22 अगस्त को नैन्सी जाटनी निवासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया गया था। 25 अगस्त को रवि को गिरफ्तार किया गया था। रवि की गिरफ्तारी के बाद से मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मामले में वंश उर्फ शूटर, संजय वाल्मीकि और जैन रोड नाम के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मृतक की मां ने मामले में शिकायत की थी। पांच लोगों के नाम लेकर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। इनमें वंश उर्फ शूटर, योगेश कपूर, कुणाल पाल, निंजा और नैन्सी जाटनी के नाम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
योगेश ने पेशी पर किया था आरोपों से इन्कार
गिरफ्तारी के बाद योगेश कपूर को अदालत में पेश किया गया था। वह दुबई से लौटा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। पेशी के दौरान उसने मीडिया के सामने हत्याकांड में अपनी भूमिका से इन्कार किया था। योगेश का दावा था कि बीरू और वंश उर्फ शूटर के बीच इंस्टाग्राम पर विवाद चल रहा था तथा हर्ष और बीरबल को हथियार वंश ने उपलब्ध कराए थे। उसने कहा था कि उसका संबंध नीलोखेड़ी गोलीकांड से था, बीरू हत्याकांड से नहीं।
डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शिकायत में लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए हैं और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
---

बदले की योजना में पांच युवक गिरफ्तार
17 नवंबर को कैथल पुलिस ने पांच युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, ये युवक बीरू हत्याकांड का बदला लेने के लिए विरोधी पक्ष पर हमला करने और गैंगवार की तैयारी कर रहे थे। उनके कब्जे से देसी कट्टा, कारतूस, चाकू, तलवार और अन्य सामान बरामद किया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि सोशल मीडिया पर विरोधी पक्ष को चुनौती दी जा रही थी और हमले के लिए जगह व समय भी तय किया जा रहा था।
-----------------

हत्या
बीरू वाल्मीकि की पांच अगस्त की रात हांसी रोड पर भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह रात करीब आठ बजे घर से मोटरसाइकिल पर निकला था। कुछ समय बाद परिजन को सूचना मिली कि बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मार दी है। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मां ममता ने शिकायत में बताया था कि बेटे को हत्या से करीब एक महीने पहले से फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां मिल रही थीं।
---
मुठभेड़
हत्या के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और अंबेडकर चौक पर जाम लगाया। छह और सात अगस्त की रात घोघड़ीपुर नहर के पास पुलिस ने हर्ष और बीरबल को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद काबू किया था। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उन्हें हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान दोनों ने टीम पर फायरिंग की थी और जवाबी कार्रवाई में घायल हुए थे।

---
विवाद
हर्ष और बीरबल की मौत के बाद रोड़ समाज ने मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। समाज की ओर से सीबीआई या हाईकोर्ट के कार्यरत न्यायाधीश से जांच कराने की मांग उठाई गई। 18 अगस्त को सरकार ने मुठभेड़ की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंप दी। 28 अगस्त को एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने गोली के निशान, झाड़ियों और आसपास के क्षेत्र का जायजा लेकर मुठभेड़ के दौरान पुलिस और युवकों की स्थिति तथा गोलीबारी की दिशा समझने का प्रयास किया।
---
---
अब तक कब-कब क्या हुआ
5 अगस्त : हांसी रोड पर भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या।
6 अगस्त : हत्या के विरोध में वाल्मीकि समाज ने प्रदर्शन कर अंबेडकर चौक पर जाम लगाया।
6-7 अगस्त की रात : घोघड़ीपुर नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में हर्ष और बीरबल घायल हुए। बाद में दोनों की मौत हो गई।
18 अगस्त : मुठभेड़ की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।
21 अगस्त : योगेश कपूर और मोहित गिरफ्तार किए गए।
22 अगस्त : नैन्सी जाटनी को गिरफ्तार किया गया।
25 अगस्त : रवि की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद कोई नई गिरफ्तारी नहीं हुई।
28 अगस्त : एसआईटी ने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य जुटाए।
30 अगस्त : बीरू के परिजनों ने बैठक कर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
17 नवंबर : कैथल पुलिस ने हत्याकांड का बदला लेने के लिए विरोधी पक्ष पर हमले की कथित योजना बना रहे पांच युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed