फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wife beaten up for opposing drugs, fed opium to the child

Karnal News: नशे का विरोध करने पर पत्नी से मारपीट, बच्चे को खिलाई अफीम

Sat, 01 Apr 2023 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Apr 2023 03:32 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten up for opposing drugs, fed opium to the child
करनाल। महिला ने नशा करने से पति को मना किया तो उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं आरोपी पति ने अपने बच्चे को भी अफीम खिलाना शुरू कर दिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। अब पति ने महिला को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी पति के खिलाफ महिला ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आरके पुरम निवासी मंजू ने बताया कि उसकी शादी जाट धर्मशाला निवासी रवि वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद लॉकडाउन लग गया। इसी दौरान महिला को पता चला कि उसका पति अफीम और शराब का शौकीन है। महिला इससे पहले पति के बारे में मायके वालों को बताती। उससे पहले पति ने महिला का फोन तोड़ दिया। शादी के बाद से पति मारपीट करने लगा। जब भी वह नशा करने से मना करती थी तो पति बेरहमी से पीटता था। इतना ही नहीं नशे के लिए महिला के खाते से आरोपी पति ने 1.25 लाख रुपये की नकदी भी निकलवा ली। उसके बाद भी आरोपी पता नहीं माना। पैसों के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा। बाद में मायके वालों से लाकर महिला ने 1.20 लाख रुपये और दे दिए। आरोपी पति ने बच्चे को भी अफीम खिला दी। जिसके बाद बच्चे की तबीयत खराब हो गई। पीजीआई चंडीगढ़ में बच्चे करीब 20 दिन तक भर्ती रहा। बाद में सही होने पर महिला बच्चे को घर ले आई तो महिला के साथ आरोपी पति ने मारपीट की। अब आरोपी पति ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed