फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Water connection will be cut at 9 pm tonight

Karnal News: आज रात को नौ बजे कट जाएगा पानी का कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Water connection will be cut at 9 pm tonight
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। लोगों को ठगने के लिए अब नया तरीका अपनाया जा रहा है। ठग एचएसवीपी का नाम लेकर मोबाइल संदेश भेज रहे हैं। जिसमें उनके पानी के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। ऐसे संदेश वायरल होते ही अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
इस संदेश के लोगों के पास जाते ही लोगों ने एचएसवीपी कार्यालय में फोन तक करने शुरू कर दिए हैं। कुछ लोग संदेश में दिए गए नंबर पर फोन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि फर्जी संदेश के जरिये आए नंबरों से संपर्क न करें। इससे आप जालसाजी के शिकार हो सकते हैं। करनाल शहर में 19 एचएसवीपी सेक्टरों में करीब 21 हजार पेयजल कनेक्शन हैं। जो पेयजल बिल के रूप में करीब 6.98 करोड़ सालाना विभाग को जमा कराते हैं।
विज्ञापन

संदेश में यह लिखा : प्रिय उपभोक्ता आपके पानी का कनेक्शन आज रात को 9:00 बजे कट जाएगा। चूंकि आपका उपभोक्ता नंबर अस्थायी तौर पर ब्लॉक यानी बंद हो चुका है। इसे अनब्लॉक करवाने के लिए दिए गए नंबर पर फोन करें। इस संदेश में नीचे एचएसवीपी और उनके कर्मचारी का नाम और मोबाइल नंबर भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, व्हाट्सएप पर भेज देंगे लिंक : मामले की सूचना मिलते ही वायरल मैसेज की पड़ताल की तो ये फर्जी निकला। मैसेज में दिए नंबर 9019196769 पर कॉल किया तो व्हाट्सएप नंबर पर प्रक्रिया समझाने की बात कही गई। कहा कि वे अपनी सभी जानकारी देंगे तो उनका उपभोक्ता नंबर अनब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके लिए वे वाट्सएप पर लिंक भेजेंगे। उस पर क्लिक करने के बाद प्रक्रिया समझाएंगे।

तीन नोटिस देने के बाद काटा जाता है कनेक्शन : एचएसवीपी एसडीओ सुभाष ने बताया कि पानी का बिल न भरने वाले डिफॉल्टर उपभोक्ता को दो सामान्य और एक अंतिम चेतावनी का नोटिस दिया जाता है। फिर भी अगर कोई बिल नहीं जमा करता है तो उसका कनेक्शन काटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed