फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Violent collision between two cars in front of Jhilmil Dhaba.

Karnal News: झिलमिल ढाबे के सामने दो कारों की जोरदार भिड़ंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Violent collision between two cars in front of Jhilmil Dhaba.
करनाल। नेशनल हाईवे पर झिलमिल ढाबे के सामने वीरवार रात करीब 12 बजे दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दिल्ली नंबर की मर्सिडीज जीएलए 200 और करनाल नंबर की दूसरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

मर्सिडीज में दिल्ली का परिवार सवार था। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। टक्कर में मर्सिडीज का अगला हिस्सा और दूसरी कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर डायल-112, हाईवे पेट्रोलिंग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके की स्थिति संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया। हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण जाम न लगे, इसके लिए रिकवरी क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल-112 के जांच अधिकारी अनिल के अनुसार, दोनों वाहन कुरुक्षेत्र की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हुई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed