फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Victory is beyond fear

वैक्सीनेशन शुरू ः डर के आगे जीत है ---

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Victory is beyond fear
आखिरकार वो दिन आ गया जिसका महामारी से जूझ रहे लोगों को बेसब्री से इंतजार था। करनाल में शनिवार को कोरोना वैक्सीनेशन का आयोजन किया गया। तैयारियों से लेकर टीकाकरण तक वैक्सीन लगवाने वाले कर्मचारियाें, व्यवस्था संभालने वाले और टीकाकरण में जुटे अफसरों, डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का उत्साह और जज्बा भी गजब दिखा। अब ये आस भी प्रबल हो गई है कि कर्णनगरी कोरोना को जरूरी हराएगी। हालांकि शुक्रवार रात को सबसे पहले टीका लगवाने के लिए नगर निगम में जुटे सफाई कर्मचारियों ने थोड़ा विरोध भी किया। मगर बावजूद इसके जिले में कोरोना का पहला टीका सफाई कर्मचारी ने ही लगवाया। रात आठ बजे तक टीकाकरण अभियान चलता रहा। जिले में 5 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 510 लोगों को वैक्सीनेशन के लिए पंजीकृत किया गया था। जिसमें से 85.49 प्रतिशत यानी 436 लोगों ने टीका लगवाया। अच्छी बात यह रही कि इस टीकाकरण के बाद किसी भी मरीज की हालत नहीं बिगड़ी।
विज्ञापन

करनाल। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में काफी उत्साह देेखने को मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का शुभारंभ करने के बाद नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारी से टीकाकरण शुरू हुआ। इसके बाद सीएमओ डा. योगेश, पीएमओ डॉ. पीयूष शर्मा, आरएमओ डॉ. रविंद्र संधू सहित डिप्टी सीएमओ ने भी टीकाकरण कराया। वहीं दूसरी ओर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में निदेशक डॉ. जगदीश दूरेजा और उनकी पत्नी डॉ. संगीता ने भी टीकाकरण कराया। यही नहीं कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रात के 8 बजे तक टीकाकरण होता रहा। पांचों केंद्रों में से कुंजपुरा सीएचसी सेंटर पर ही आधे स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए पहुंचे। वहीं इस सेंटर पर जिस सफाई कर्मी को पहला टीका लगना था वह भी नहीं पहुंचा। टीकाकरण कराने आये सभी स्वास्थ्य कर्मियों को 0.5 एमएल डोज दी गई। कुल 74 स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण में नहीं पहुंचे। इनमें से कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को बुखार था तो कोई अन्य कारण से पहुंच नहीं पाया।
विज्ञापन

अब आएगा दूसरी डोज का मैसेज
सीएमओ डॉ. योगेश व कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश दूरेजा ने बताया कि जिल स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लग चुका है अब उनके पास दूसरी डोज को टीका लगने का मैसेज जायेगा। दूसरी डोज का टीका एक महीने बाद लगेगा। दूसरी डोज का टीका लगने के बाद उनके पास मैसेज जाएगा। जिसमें उसके डिजिटल प्रमाण पत्र का भी लिंक होगा। वहां से वह अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन बाद बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता, बरतें सावधानी
सीएमओ डॉ. योगेश ने बताया कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों केे कोरोना वैक्सीन का टीका लगा है। उनमें करीब 15 दिन बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी। ऐसे में जिन लोगों को टीका लगा है वह मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंस और हाथों को सेनिटाइज करना ना भूलें।
सप्ताह में चार दिन होगा टीकाकरण।
डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. नीलम ने बताया कि रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। अब सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही टीकाकरण होगा। जिसमें सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार शामिल है। उधर, जिले में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए पांच केंद्र बनाए हुए थे। इनमें से एक केंद्र कुंजुपरा सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों को को-वैक्सीन लगाई गई। इससे अलग चार केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई।

आंकड़ों से समझिए
- सैंपल लिये 175 045।
- नेगिटिव रिपोर्ट आई 163021
- कोरोना पॉजिटिव 11029।
- कोरोना से मौत 152।
- कोरोना संक्रमित केस 135
- कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हुए लोग 10742
---
इन जगहों पर हुआ टीकाकरण
स्थान - टीका लगना था - टीका लगवाया
नागरिक अस्पताल करनाल - 100 - 81
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज - 100 - 100
पार्क अस्पताल - 100 - 100
सीएचसी घरौंडा - 110 - 100
सीएचसी कुंजपुरा - 100 - 48
सर्वर रहा डाउन तो रजिस्टर में की एंट्री, ओटीपी भी नहीं गए...
वैक्सीनेशन का कार्य देशभर में चल रहा था। एक साथ सभी जगह कार्य शुरू होने से सर्वर डाउन हो गया। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग का सॉफ्टवेयर नहीं चल पाया। ऐसे में सुबह वैक्सीनेशन का कार्य शुरू करने के बाद लाभार्थियों की रजिस्टर में एंट्री करनी पड़ी। वैरिफिकेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया भी नहीं हो पाई। वहीं सर्वर डाउन होने के कारण टीका लगने के बाद जो ओटीपी या मैसेज लाभार्थी के मोबाइल पर जाना था, वह भी नहीं जा पाया। हालांकि बाद में सर्वर चलने पर प्रक्रिया आनलाइन शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed