फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vaman Jayanti inspires us to follow the path of restraint, devotion and truth: Swami Muktananda

वामन जयंती हमें संयम, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा : स्वामी मुक्तानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Vaman Jayanti inspires us to follow the path of restraint, devotion and truth: Swami Muktananda
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर स्थित श्री गीता कुंज आश्रम बद्रीनारायण मंदिर में चतुर्मास के अवसर पर चले विष्णु सहस्रनाम पाठ एवं हवन यज्ञ में दूर-दराज से श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कंज्यूमर कोर्ट की अध्यक्ष न्यायाधीश डॉ़ नीलिमा शांगला ने कहा कि स्वामी मुक्तानंद मौन व्रत धारण किए हुए हैं। वीरवार को आश्रम परिसर में भगवान वामन जयंती धूमधाम से मनाई गई। लिखित रूप में संदेश देते हुए स्वामी मुक्तानंद ने कहा कि त्रेतायुग में महाबली राजा बलि पराक्रम और दानशीलता के कारण प्रसिद्ध थे। उन्होंने इंद्रलोक तक पर विजय प्राप्त कर ली थी, जिससे देवता भयभीत हो गए। तब भगवान विष्णु ने वामन अवतार अर्थात् एक बौने ब्राह्मण बालक का रूप धारण किया। वामन भगवान ने बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी। पहले पग में उन्होंने पृथ्वी को नापा। दूसरे पग में आकाश को। तीसरे पग के लिए स्थान न बचा, तो बलि ने अपना सिर अर्पित कर दिया। इस प्रकार भगवान ने बलि को पाताल लोक भेजकर देवताओं को उनका अधिकार वापस दिलाया। यह दिन विष्णु भगवान की भक्ति और धर्म की पुनः स्थापना का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वामन अवतार सिखाता है कि अहंकार का पतन निश्चित है और विनम्रता से ही व्यक्ति महान बनता है। बलि का चरित्र यह संदेश देता है कि दान और वचनबद्धता व्यक्ति को अमर बना देते हैं। इस मौके पर आचार्य योगेन्द्र एवं द्वारिका प्रसाद मिश्र ने वेद मंत्रों सहित पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed