फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two thieves confessed to eight incidents

दो चोरों ने कबूली आठ वारदातें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two thieves confessed to eight incidents
315: दिन में रेकी कर रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर के पास से बरामद चोरी का सा
करनाल। पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ दिन में रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को उसके उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इनमें एक आरोपी वारदात को अंजाम देता था तो दूसरा चोरी के सामान को बेचता था। पुलिस ने इन्हें रिमांड पर लिया था। शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया कि जिले में आठ वारदातें आरोपियों ने कबूली हैं। पुलिस ने आरोपियों से कुल 14 लाख 36 हजार 441 रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा 100 डॉलर, 340 यूरो, एक मोबाइल, हाथ की घड़ी, सोने-चांदी के गहने व बर्तन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक हरजिंदर सिंह ने शनिवार को बताया कि मुख्य सिपाही जंगशेर की अध्यक्षता में टीम ने 5 सितंबर को एक आरोपी जय कुमार निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार रामबाग कॉलोनी करनाल को ग्रीन बेल्ट फूसगढ़ रोड से गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की आठ वारदातों को अंजाम देने के बारे में खुलासा किया।
विज्ञापन

इस तरीके से करता था चोरी
आरोपी ने बताया कि वह बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। आरोपी देखता था कि किस घर में काफी दिन से नए अखबार पडे़ हैं, अखबारों को देखकर आरोपी घर में मकान मालिक के नहीं होने का अंदाजा लगा लेता था या आरोपी किसी मकान में लेबर का कार्य करते हुए रेकी करता था कि वहां पड़ोस में कोई मकान मालिक अपनी गाड़ी में बैग लेकर अपने परिवार के साथ कहीं जा रहा है, रात को उस मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। रेकी करने के बाद रात के समय मौका लगते ही घर का ताला तोड़कर, दीवार लांघकर या ग्रिल आदि तोड़कर घर के अंदर घुस कर कीमती सामान व नकदी चोरी करके मौका से फरार हो जाता था। आरोपी ने चोरीशुदा सामान को छुपाने के लिए एकांत खाली जगह का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बेचते थे चोरी का सामान
आरोपी ने बताया कि चोरी के सामान को अपने साथी फूलचंद निवासी हिमालय कोटी जिला बहराइच उत्तर प्रदेश हाल न्यू बहादुर चंद कॉलोनी जिला करनाल को आगे बेचने के लिए दे देता था। उसे फूलचंद उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर ओने-पौने दामों पर बेच आता था। 6 सितंबर को आरोपी फूलचंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी नशा करने के भी आदि हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
इन वारदातों को किया खुलासा।
- सेक्टर-6 मनीष गांधी के घर में जुलाई 2019 में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी घर से गहने व नगदी चोरी कर ले गया था। यह मामला सेक्टर-32 थाना में 24 जुलाई 2019 को दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने 3.10 लाख रुपये आरोपी से बरामद किए हैं।
- सेक्टर-6 में आरोपी ने दर्शन लाल मित्तल के घर में 28 जून 2020 को चोरी की थी। इस घर से भी चोर गहने व नगदी चोरी कर ले गया था। यह मामला सेक्टर-32 थाना में 29 जून 2020 को दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपी से एक लाख 6 हजार 800 रुपये बरामद किए गए।
- सेक्टर-7 में आरोपी ने ओप्रकाश के घर में 11 से 13 सितंबर 2020 की रात को गहने व नगदी चोरी की थी। यह मामला भी 14 सितंबर 2020 को सेक्टर-32 में दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी से 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
सेक्टर-7 में आरोपी ने शिप्रा गुप्ता के घर में 12 से 17 अक्तूबर 2020 के बीच रात को चोरी की थी। यहां से भी चोर गहने व डीवीआर भी चोरी कर ले गया था। यह मामला 18 अक्तूबर 2020 को सेक्टर-32 थाना में दर्ज किया गया है। और इस मामले में आरोपी से 2560 रुपये बरामद हुए हैं।
- सेक्टर-6 में आरोपी ने देवेंद्र कुमार के घर में चोरी की थी। यह मामले 8 दिसंबर 2020 को सेक्टर-32 में दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने 810281 रुपये नगद, सोने चांदी के जेवरात, चांदी के बर्तन, सोेने की गिन्नी व चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
- सेक्टर-6 में आरोपी ने अमित गुप्ता के घर में 19 से 21 फरवरी की रात को चोरी की थी। इनके घर से डॉलर, यूरो, मोबाइल, डीवीआर सहित अन्य सामान चोरी किया था। यह मामला 22 फरवरी 2021 को सेक्टर-32 में दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक मोबाइल, 100 आस्ट्रेलियन डॉलर व 340 यूरो बरामद किए गए।
- सेक्टर-7 में आरोपी ने हरभगवान अरोड़ा की भतीजी के घर में रसोई की ग्रील तोड़कर 16 मार्च को चोरी की थी। यह मामला भी 24 मार्च को सेक्टर-32 में दर्ज है। इस मामले में आरोपी ने उत्तर प्रदेश में सामान बेच दिया था। आरोपी के कब्जे से एक घड़ी, एक लाख 12 हजार 500 रुपये बरामद किए गए।

- सेक्टर-5 में आरोपी ने विपिन सिंगला के घर पर 25 से 28 मार्च की रात को चोरी की थी। चोर घर से 35 जार रुपये व गहने चोरी कर ले गया था। यह मामला 28 मार्च को सेक्टर-32 में दर्ज किया गया। इस मामले में 15300 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed