{"_id":"62fea856536475716c2566ab","slug":"two-elderly-women-who-went-to-satsang-blew-up-the-keychain-karnal-news-knl1182275142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्संग में गई दो बुजुर्ग महिलाओं कीचेन उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्संग में गई दो बुजुर्ग महिलाओं कीचेन उड़ाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। सत्संग में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने दो बुजुर्ग महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दीपक शर्मा निवासी वार्ड नंबर चार तरावड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 70 वर्षीय माता कमलेश और उसकी बहन 16 अगस्त को तरावड़ी अनाज मंडी में बंसी वाले बाबा के सत्संग में गई थीं। सत्संग के दौरान अधिक भीड़ होने के कारण किसी ने उसकी माता के गले से सोने की चेन चोरी कर ली, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये है। वहीं, दूसरे मामले में वार्ड नंबर चार निवासी गौरव शर्मा ने भी उनकी माता के गले से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि उसकी 65 वर्षीय माता शकुंतला देवी 17 अगस्त को तरावड़ी अनाज मंडी में बंसी वाले बाबा के सत्संग में गई थी। सत्संग के दौरान अधिक भीड़ होने के कारण किसी ने उसकी माता के गले से तीन तोले की सोने की चेन चुरा ली है। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया है।