फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck drivers have turned the highway into a parking lot, making it difficult for motorists to pass through.

Karnal News: ट्रक चालकों ने हाईवे को बनाया पार्किंग, वाहन चालकों का निकलना मुश्किल

Fri, 17 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 17 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Truck drivers have turned the highway into a parking lot, making it difficult for motorists to pass through.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। कैथल रोड पर राइस मिलों के आसपास दूसरी मंडियों से खरीदे गए धान से भरे ओवरलोड ट्रक सड़क के दोनों किनारों पर खड़े रहते हैं। जिन्हें कई घंटों तक राइस मिलों में प्रवेश नहीं दिया जाता। सड़क पर खड़े ट्रकों के कारण एक समय में महज एक ही वाहन गुजरने का रास्ता शेष बचता है जिससे मिलों के आसपास जाम की स्थिति बनी रहती है। राइस मिलों की राख और धुएं के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसके विरोध में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश चेयरमैन यशपाल राणा के नेतृत्व किसानों ने नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलभगत कर राइस मिल संचालकों ने स्टेट हाईवे को पार्किंग बना दिया है। हाईवे पर दोनों ओर पर धान के खड़े ओवरलोड़ ट्रक हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। इन ट्रकों के कारण स्टेट हाईवे पर हर समय जाम लगा रहता है। सड़क से गुजरने में राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब एक साइड के वाहन गुजरते हैं तब तक दूसरी साइड के वाहनों की कतार लग जाती है। इससे हर वक्त हादसे का खतरा रहता है। इतना ही नहीं राइस मिलों के धुएं और उड़ती राख के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार ये राख लोगों की आंखों में चली जाती है और आंखों में जलन होने के साथ साथ कई बार रोशनी गंवाने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कई प्रदेशों को जोड़ता है यह हाईवे
किसानों ने कहा कि यह स्टेट हाईवे पंजाब, दिल्ली व यूपी सहित अन्य प्रदेशों को जोड़ता है। इस स्टेट हाईवे का लोगों को फायदा कम नुकसान ज्यादा उठाना पड़ रहा है क्योंकि अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए वाहन चालकों को आस पास के गांवों से गुजरना पड़ रहा है। जिससे उनका समय भी अधिक लगता है। उन्होंने शासन व प्रशासन से अपील की है कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed