फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Truck driver crushes bike rider near SP residence, death

Karnal News: एसपी निवास के समीप ट्रक चालक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Truck driver crushes bike rider near SP residence, death
54....सुमित फाइल फोटो
करनाल। माल रोड पर एसपी निवास के समीप देर रात एक ट्रक चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में शिव कॉलोनी निवासी सुशील ने बताया कि 17 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे वह और उसका भाई सुमित घर से नेवल की तरफ जा रहा था। वह अपनी ई रिक्शा में जा रहा था और उसका भाई सुमित बाइक पर सवार था। जब वह माल रोड पर एसपी निवास के समीप पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक चालक ने ओवरटेक करते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई सड़क पर घिसटता हुआ गया और ट्रक चालक उसके भाई के ऊपर से ही ट्रक निकालकर ले गया। इस कारण उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक तमिलनाडु नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed