{"_id":"592dbd3c4f1c1bea53bdc251","slug":"three-women-including-two-students-injured-in-bus-and-cantor-collision-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व कैंटर की टक्कर में दो छात्रों समेत तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस व कैंटर की टक्कर में दो छात्रों समेत तीन महिलाएं घायल
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 31 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र सैन समाज महासम्मेलन से लौट रही यात्रियों की बस व कैंटर की भिड़ंत में दो छात्रों व तीन महिलाओं सहित दर्जनभर लोग घायल हो गए। जिनको नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। हादसा होते ही चालक केंटर छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केंटर को अपने कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है।
मंगलवार की सुबह गांव कैमला से लगभग 30 महिला-पुरूष बस में सवार होकर कुरूक्षेत्र में आयोजित सैन समाज महासम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। शाम को सम्मेलन समाप्त होने के बाद सभी लोग बस में सवार होकर वापिस लौट रहे थे, तो घरौंडा फ्लाईओवर पर चढ़ते समय बस के आगे-आगे चल रहे केंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
अचानक ब्रेक लगाने से बस का संतुलन बिगड़ गया और बस केंटर में जा टकराई। बस के टकराते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए। हादसा होते ही केंटर चालक केंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में रोहतक निवासी बुजुर्ग मातूराम, कैमला निवासी विनोद कुमार व शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दिल्ली निवासी 10वीं कक्षा के छात्र हर्ष व 8वीं कक्षा के छात्र पार्थ को गंभीर चोटे आई।
विज्ञापन
वहीं बुजुर्ग महिला रामकली, केला देवी, कमला देवी, बुजुर्ग राजपाल सिंह, धन सिंह, सुलतान सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्म सिंह, मौजी राम, इंद्र सिंह, युवक विनोद कुमार, राहुल सेन, मोहनलाल आदि को मामूली चोटें आई। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों यात्रियों का कहना है कि वे कुरूक्षेत्र में सेन समाज महासम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद वापिस लौट रहे थे, तो जैसे ही बस ओवर ब्रिज पर पहुंची तो आगे चल रहे कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे बस कैंटर में जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 2 छात्रों व 6 महिलाओं सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए है। पुलिस जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि घरौंडा ओवर ब्रिज पर बस व केंटर की भिड़ंत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।