फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Threatened to make obscene video and put it on social media

Karnal News: अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की दी धमकी

Sat, 01 Apr 2023 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Apr 2023 03:29 AM IST
विज्ञापन
Threatened to make obscene video and put it on social media
करनाल, लालड़ू। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर हरियाणा के करनाल में संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी 13 नवंबर, 2019 को हुई थी। इसके बाद 2022 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती सागर पुत्र विनोद कुमार गांव कल्लरा जागीर, थाना इंद्री करनाल से हो गई। उक्त व्यक्ति ने उसे बातों में फंसा लिया और वह लिव-इन-रिलेशन के तहत सागर के घर पर रहने लगी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लिव-इन-रिलेशन में रहते समय उक्त व्यक्ति ने उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना ली। फिर जबरदस्ती पैसे और सोने की चेन छीन ली। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करते हुए परेशान करने लगा। तंग आकर 15 मार्च, 2023 को वह अपनी मां के पास आ गई। इसके बाद आरोपी ने धमकी देते हुए कहा है कि वह वापस आ जाए, नहीं तो वह उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट पर अपलोड कर देगा और उसे जान से मार देगा। लालड़ू थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए संबंधित थाना इंद्री, करनाल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed