फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Those who wrote Khalistani slogans not identified

नहीं हुई खालिस्तानी नारे लिखने वालों की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Those who wrote Khalistani slogans not identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवारों पर हरियाणा बनेगा खालिस्तान लिखने के मामले में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवकों ने रविवार रात करीब दो बजे स्कूल व कॉलेज की दीवारों पर ये स्लोगन लिखा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। इस मामले की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीमें भी कर रही है।
अज्ञात युवकों ने रविवार रात को दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर हरियाणा बनेगा खालिस्तान पंजाबी भाषा में लिख दिया था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप ने मौके पर पहुंचकर दीवार की वीडियोग्राफी करा वहां पेंट करा दिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस अभी तक आरोपियों को पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस के हाथ कई सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। फुटेज में दो संदिग्ध युवक कैद हुए है। पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का वीडियो भी वायरल किया ता और ऑडियो रिकॉर्डिंग कर शहर में कई लोगों के पास कॉल की और इस घटना के बारे में बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के मामले की जांच सीआईए सहित कई पुलिस टीमें जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियाें को पकड़ लिया जाएगा। - संदीप कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed