{"_id":"68f3e7504468db44320e0c96","slug":"there-should-be-no-politics-on-officers-suicide-manohar-lal-karnal-news-c-18-knl1008-762152-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की आत्महत्या पर न होनी चाहिए राजनीति : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की आत्महत्या पर न होनी चाहिए राजनीति : मनोहर लाल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा में हाल ही में हुई दो पुलिस अफसरों की आत्महत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। दो परिवारों ने अपने जिम्मेदार सदस्यों को खो दिया। इन घटनाओं पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। इनको जातिवाद का रूप भी देना गलत है।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कर्ण कमल कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से दो पुलिस अफसरों की आत्महत्याओं, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, जी-20 सम्मेलन और विपक्ष की ओर से दिए गए बयानों पर खुलकर बात की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर आत्महत्या जैसी घटनाओं के पीछे के कारण देखें तो उसका मूल कारण भ्रष्टाचार है। अच्छी बात यह है कि अब लोग खुद इन मामलों को सामने ला रहे हैं। हमारी एजेंसियां सक्रिय हैं और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं। न हम भ्रष्टाचार करेंगे और न किसी को करने देंगे।
उन्होंने पंजाब के एक आईपीएस अधिकारी के घर से करोड़ों रुपये मिलने के मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले ऐसी चीजें सामने नहीं आती थीं, लेकिन अब जनता न केवल देख रही है बल्कि उन्हें उजागर भी कर रही है। इन दो अफसरों के बलिदान के बाद पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार पर गंभीर चर्चा शुरू हुई है। हम दोनों अफसरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और सरकार उनके परिवारों के साथ खड़ी है। न्याय सबको मिलना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति पर चल रही हैं। उनका लक्ष्य पारदर्शी शासन देना और हरियाणा को विकास की नई दिशा में ले जाना है। ऊर्जा, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और किसानों के हित में जो योजनाएं चल रही हैं, वे आने वाले समय में राज्य को नई ऊंचाई देंगी।
डमी सीएम के बयान पर बोले, हम मिलकर काम करते हैं
विपक्ष के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को डमी सीएम कहे जाने पर मनोहर लाल ने कहा कि ऐसे बयानों से कुछ नहीं होता। हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही पार्टी की सरकार लगातार दो बार बनी और अब तीसरी बार भी बनी है। भाजपा में संस्कार अलग हैं हमारे नेता मिलकर काम करते हैं, न कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने आरजेडी की ओर से शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देने पर कहा कि ऐसे मामलों में जनता ही जवाब देगी।
जी-20 सम्मेलन में रखी भारत की ऊर्जा उपलब्धियां
डरबन में हुए जी-20 सम्मेलन पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सम्मेलन का फोकस ऊर्जा क्षेत्र पर था। चर्चा हुई कि आने वाले वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और विश्व को किस दिशा में काम करना चाहिए। भारत की ऊर्जा उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि भारत ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में पिछले दस सालों में जबरदस्त प्रगति की है। आज भारत सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक क्लीन एनर्जी उत्पादन कर रहा है।