फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The then SMO of the government hospital arrested for molesting a female doctor

महिला डाक्टर से छेड़खानी में सरकारी अस्पताल के तत्कालीन एसएमओ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
The then SMO of the government hospital arrested for molesting a female doctor
इंद्री। सरकारी अस्पताल के तत्कालीन वरिष्ठ चिकित्साधिकारी (एसएमओ) डॉ. विजय कुमार को महिला डाक्टर से छेड़खानी के आरोप में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएमओ डा. विजय कुमार पर आरोप है कि अस्पताल की एक महिला डॉक्टर को पिछले डेढ़ महीने से लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, जिसमें बताया गया कि डॉक्टर विजय उसे मिस कॉल, फोन कॉल, वीडियो कॉल और मैसेज भेजकर लगातार परेशान कर रहा है। यहां तक कि आरोपी ने उसका अस्पताल से घर जाना भी मुश्किल कर दिया है। आरोप लगाया कि एसएमओ उसका पीछा करता है और मामले की शिकायत करने पर आत्महत्या करने की धमकी भी देता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला थाने में माफी मांगने के बाद किया गया था तबादला
महिला डॉक्टर का कहना है कि आरोपी डॉक्टर से परेशान होने के बाद उसने मामले की शिकायत एसपी करनाल को दी थी। शिकायत की जांच के दौरान महिला थाने में आरोपी डॉक्टर ने लिखित में माफी भी मांगी थी। इसके बाद डॉक्टर का तबादला सीएचसी निगदू किया गया था, परन्तु इंद्री से रिलीव होने के बाद भी आरोपी ने यहां आना नहीं छोड़ा और महिला डॉक्टर को परेशान करना जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर विजय कुमार पर महिला डॉक्टर ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- सचिन कुमार, थाना प्रभारी इंद्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed