फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The showers welcomed the Sawan, the disaster due to waterlogging

फुहारों ने किया सावन का स्वागत, जलभराव से आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
The showers welcomed the Sawan, the disaster due to waterlogging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। झमाझम बारिश के साथ सावन का आगाज हुआ। बृहस्पतिवार सुबह अच्छी बारिश हुई। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। मानसून की इन फुहारों ने राहगीरों को खूब भिगोया और गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि शाम को फिर तेज बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक 16 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि बाद में शाम के समय अधिक बारिश हुई।
सेक्टर 13, कलंदरी गेट क्षेत्र पुराना जीटी रोड, सेक्टर 12 क्षेत्र में सड़कें पानी से लबालब हो गईं और खाली मैदानों में जलभराव दिखाई दिया। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार शुक्रवार को भी जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं धान की फसल में सिंचाई की चिंता खत्म हो गई है। धान व गन्ने के खेत पानी से लबालब हो गए।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दो दिन में हुई थी 263 एमएम बारिश
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक 16.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। उसके बाद भी बारिश जारी रही। अधिकतम तापमान 32.6 व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 91 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 26.3 एमएम रहा। हवा की औसत गति 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 2021 में 13 व 14 जुलाई को दो दिन में 263 एमएम बारिश हुई थी। शहर में रिहायशी इलाकों में जलभराव होने से जो स्थिति बनी थी वह मंजर आज भी शहरवासियों को याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटा बाग क्षेत्र में घरों तक पहुंचा पानी
बारिश से मेरठ रोड से पार्श्वनाथ कॉलोनी व कटा बाग कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कटा बाग क्षेत्र के करनाल नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई बारिश से यहां कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
मेरठ रोड पर कई स्थानों पर सीवरलाइन में होल बनाए गए हैं, लेकिन वे इतने ऊंचे बना दिए गए हैं कि इनमें बारिश का पानी जा ही नहीं सकता है। इस कारण सड़क किनारे दूर से आने वाला पानी कटा बाग व पार्श्वनाथ कॉलोनी की ओर भर गया है। आलम ये है कि लोगों के मकानों तक पानी पहुंच गया है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
उपायुक्त ने जलभराव का लिया जायजा
करनाल। बारिश से हुए जलभराव का उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया। प्रशासन द्वारा पूर्व में की गई तैयारियों के फलस्वरूप शहर में बारिश से जलभराव तो हुआ, लेकिन एक से डेढ़ घंटे में पानी की निकासी हो गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों पर कहीं भी अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। यदि कहीं है तो उसे तुरंत हटवाएं ताकि बरसाती पानी की निकासी में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। उपायुक्त ने शहर के सेक्टर 12, 14, 6, 4, 5 तथा हेरिटेज के लोन के पास गुजरने वाले नाले व अंसल सिटी की बैक साइड गोपी वाली गामड़ी के नजदीक नगर निगम की सीमा के अंतिम प्वाइंट का निरीक्षण किया। उनके साथ इंद्री एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा, कार्यकारी अभियंता अक्षय भारद्वाज, एसडीओ सुनील भल्ला मौजूद रहे। सेक्टर 6 की पार्षद मेगा भंडारी ने उपायुक्त को जलभराव की समस्या के बारे में अवगत कराया। संवाद

जीटी रोड पर गिरे पेड़, बाजार में भरा पानी
घरौंडा। क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हुई। दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे कई पेड़ गिर गए। कई स्थानों पर पानी भर गया। जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा में बीडीपीओ कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर तीन पेड़ गिर गए। पेड़ों के नीचे बाइक खड़ी थी जो क्षतिग्रस्त होने से बच गई। वहीं निकासी न होने से रेलवे अंडरपास, अनाज मंडी, तकिया बाजार सहित अन्य स्थानों पर पानी भर गया। लोगों का कहना है कि नगरपालिका आज तक पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कर पाई। जिससे बार-बार मार्केट में जलभराव हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed