{"_id":"697fc302181622e5dc0b7945","slug":"the-problem-of-waterlogging-on-the-outer-bypass-can-be-solved-karnal-news-c-18-knl1018-836555-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आउटर बाईपास पर जलभराव की समस्या से मिल सकती है मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आउटर बाईपास पर जलभराव की समस्या से मिल सकती है मुक्ति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर में आउटर बाईपास पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलने की संभावना है। नगर निगम आउटर बाईपास पर शहीद उधम सिंह चौक से लेकर मेरठ रोड तक सीसी ड्रेन चैनल और 10 इंच व्यास की पीवीसी पाइपलाइन बिछाने जा रहा है। करीब चार किलोमीटर लंबी ड्रेन पाइपलाइन का सीधा लाभ जीटी रोड से पूर्व दिशा की ओर विकसित हो रही बाहरी कॉलोनियों के हजारों लोगों को मिलेगा।
प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद आउटर बाईपास, शहीद उधम सिंह चौक और मेरठ रोड से सटे इलाकों में बरसाती पानी की निकासी सही से हो सकेगी। जलभराव, सड़क टूटने और गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। इस पर करीब 30.80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर निगम एक्सईएन ओपी करदम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से बाईपास पर बारिश का पानी भरने से निजात मिलेगी। काम जुलाई से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।