{"_id":"680bf5520d2d614a42011991","slug":"the-main-road-from-kunjpura-to-baragaon-has-been-uprooted-karnal-news-c-18-knl1008-631996-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कुंजपुरा से बड़ागांव जाने वाली मुख्य सड़क उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कुंजपुरा से बड़ागांव जाने वाली मुख्य सड़क उखड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। कुंजपुरा से बड़ागांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क उखड़ी होने से यहां रोजाना राहगीर चोटिल हो रहे हैं। इस सड़क पर कई सरकारी विभागों के कार्यालय बने हुए हैं। इसके अलावा 14 गांव के लोगों का आवागमन इसी सड़क से होता है। कुंजपुरा में ही बीडीपीओ कार्यालय होने पर भी इस सड़क का संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है।
लोगों का कहना है कि इस समय सड़क के हालात ऐसे हो गए है कि वाहनों के साथ-साथ यहां से पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। सड़क के किनारे बने नालों में निकासी सही नहीं होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ रहा है। कई बार तो सड़क पर ज्यादा पानी भरने से समस्या अधिक गंभीर बन जाती है।
बारिश के दिनों में तो यहां की स्थिति और भी अधिक बिगड़ जाती है। 32 गांव के सरपंच एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्ति खंड विकास कार्यालय में इसी मार्ग से आते है। इसके अलावा दूरभाष केंद्र, मार्केट कमेटी, पुलिस स्टेशन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी इसी सड़क पर लगते हैं। इसके बावजूद सड़क को दुरुस्त करने की मांग का प्रशासन पर कोई असर नहीं है।