फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The grain markets of the state will remain closed today against limiting the storage limit of pulses

दालों की भंडारण सीमा सीमित करने के खिलाफ आज बंद रहेंगी प्रदेश की अनाज मंडियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
The grain markets of the state will remain closed today against limiting the storage limit of pulses
करनाल। दालों के भंडारण की सीमा सीमित करने के विरोध में आढ़तियों और व्यापारियों ने 16 जुलाई को हड़ताल का एलान किया है। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन और राजस्थान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन व करनाल अनाज मंडी के प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि भारत सरकार ने अचानक दालों की स्टॉक सीमा सीमित कर दी है। इससे किसानों के साथ ही व्यापारियों को भी भारी नुकसान होगा। कारण कि स्टॉक सीमा सीमित होने से किसान कम दाम पर अपनी फसल बेचने के लिए मजबूर होगा। इसे देखते हुए राजस्थान व्यापार मंडल के प्रधान बाबूलाल गुप्ता ने देश के सभी व्यापारिक संगठनों से बातचीत करके 16 जुलाई को देश की सभी मंडियों को बंद रखने का एलान किया है। इस पर हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने भी अपनी सहमति दे दी है। इसलिए राज्य की सभी अनाज मंडियों को 16 जुलाई को बंद रखकर हड़ताल का समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन

-हड़ताल का आह्वान तो राजस्थान व्यापार मंडल के राज्य प्रधान बाबूलाल गुप्ता ने किया है। गुरुवार को उनसे फोन पर वार्ता हुई। इसके बाद एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद 16 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश चौधरी, चेयरमैन हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed