{"_id":"6452cc46df9872d60c0560b5","slug":"the-children-recited-the-mountain-of-a-quarter-a-half-and-a-quarter-karnal-news-c-18-knl1031-111014-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बच्चों ने धड़ाधड़ सुनाया सवा, आधा और पौने का पहाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बच्चों ने धड़ाधड़ सुनाया सवा, आधा और पौने का पहाड़ा
विज्ञापन
- सभी छह खंडों में हुई अंकनाद प्रतियोगिता, असंध में बीईओ ने सुने बच्चों से पहाड़े
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध। प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को गणित में दक्ष बनाने के लिए अंकनाद डिवाइस दी हुई है। इनसे विद्यार्थी अब तक कितना सीख पाए हैं, अब शिक्षा विभाग की ओर से इसका आकलन किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को सभी छह खंडों में खंड स्तर पर प्रतियोगिता हुई। इस दौरान बच्चों से जहां गणित से जुड़े रोचक सवाल पूछे गए, वहीं सवा, आधा और पौने का पहाड़ा भी सुनाया गया। जिन्हें सुनकर कुछ शिक्षक हैर हुए।
असंध में हुई प्रतियोगिता की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह ने की। उन्होंने बच्चों से दो से 30 तक पहाड़ा सुना। इस दौरान कुछ बच्चों ने आधा, सवा और पौने का पहाड़ा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अंकनाद प्रतियोगिता में भाग लेने से गणित विषय में और भी अधिक निपुण होंगे। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता गणित अनुज धीमान ,धर्मेंद्र व बीआरपी सुनील ढुल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में दोनों बच्चे राजकीय प्राथमिक मॉडल स्कूल जयसिंहपुरा के अव्वल रहे। कक्षा पांचवी से पलक प्रथम व कक्षा पांचवीं के ही यश दूसरे स्थान पर रहे।
11 को जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता
विभाग के शेड्यूल के अनुसार, स्कूल से लेकर प्रदेश स्तर तक अंकनाद प्रतियोगिता होगी। जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल ने बताया कि खंड स्तर के बाद जिलास्तर पर 11 और 12 मई को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। फाइनल व राज्यस्तर पर 17 व 18 मई को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विदित हो कि अंकनाद नादबद्ध अंकलिपि है और पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को गणित विषय समझाने में मदद करता है। डिवाइस में 1 से 100 तक अंक उच्चारण, 1 से 30 तक पहाड़े को आसानी से समझने का तरीका बताया गया है। इसके अलावा पांव, आधा, पौना, सव्वा, डेढ, ढाई, साढ़े तीन व वर्ग के बारे में समझाया गया है। अंकनाद डिवाइस से बच्चे गणित को कितना समझ पाए हैं, इसका आंकलन करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिता कराई जा रही है।