फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of a woman who drowned in Yamunanagar was found near Karna Lake

Karnal News: यमुनानगर में डूबी महिला का शव कर्ण लेक के पास मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman who drowned in Yamunanagar was found near Karna Lake
करनाल/यमुनानगर। यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में पूजन सामग्री प्रवाहित करते हुए पैर फिसलने से डूबी रेखा डांग (55) का शव शनिवार को करनाल में बरामद हुआ। कर्ण लेक के समीप महिला का शव शनिवार को झाल में फंसा हुआ था। गोताखोर की टीम ने शव को बाहर निकाला। यमुनानगर पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी दलबीर सिंह और गोताखोर कर्ण ने बताया कि शुक्रवार को महिला नहर किनारे मंदिर में पूजा के लिए गई थी। वहां पूजन सामग्री प्रवाहित करते समय उनका पैर फिसलने से नहर में गिर गईं। नहर किनारे उसकी चप्पल बरामद हुई थीं। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद हादसे की जानकारी लगी। यमुनानगर पुलिस ने महिला की तस्वीरें और इनपुट करनाल पुलिस से भी साझा किए थे।
विज्ञापन

गोताखोर कर्ण ने बताया कि करनाल के कारोबारी अमित मिगलानी का सर्च अभियान चलाया हुआ है। उनकी टीम के सदस्य कर्ण लेक के पास मौजूद थे, उन्होंने महिला का शव देखकर उसे बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुढि़या पुल के पास मिली थी चप्पल रेखा शुक्रवार शाम घर से रिक्शा पर श्रीराम मंदिर में माथा टेकने गई थीं। परिजन ने शनिवार सुबह बुढि़या गेट चौकी पुलिस को रेखा की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। जगाधरी के पटरी मोहल्ला की शुक्रवार रात से लापता रेखा डांग (55) की चप्पल शनिवार सुबह बुढि़या पुल के समीप पश्चिमी यमुना नहर के किनारे मिली थीं। परिवार ने मौके पर पहुंच कर चप्पल देखकर रेखा के डूबने की आशंका जताई थी। गोताखोर राजीव की टीम बुलाई गई। सूचना पर थाना बूड़िया पुलिस व एसडीआरएफ टीम भी पहुंची। टीमों ने नहर में रेखा की तलाश की पर उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed