फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The aroma of Basmati is attracting buyers in Iraq

Karnal News: इराक में खरीदारों को लुभा रही बासमती की खुशबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
The aroma of Basmati is attracting buyers in Iraq
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/तरावड़ी। इराक के एरबिल फेयरग्राउंड में सोमवार से एग्रो पैक फूड मेला शुरू हो गया है, जिसमें भारतीय बासमती की खुशबू भी महक रही है। जिले के कई निर्यातक ब्रांड के चावलों के स्टॉल मेले में लगे हैं। निर्यातकों को इस बार चावलों का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। भारतीय बासमती विदेशी ग्राहकों को लुभा रही है।
हरियाणा राइस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान सुशील जैन ने बताया कि उनकी फर्म वीर ओवरसीज ने भी इराक के एग्रो पैक फूड मेले में स्टॉल लगाया है। जिले के कई अन्य निर्यातकों के भी स्टॉल लगे हैं। पहले दिन ही भारतीय बासमती के अलग अलग ब्रांड्स ने विदेशी ग्राहकों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार चावल का भाव पिछले सालों की अपेक्षा करीब 20 प्रतिशत कम है, लेकिन निर्यातकों को कोई नुकसान नहीं है, क्योंकि फसल के रेट भी इस बार कम रहे हैं। भारतीय बासमती इराक में पहले से ही पसंद की जाती है, हर साल करीब इराक में करीब छह से सात लाख टन बासमती के चावल का निर्यात होता है। अभी तो मेले की शुरुआत हैं लेकिन शुरुआती रुझान से पता लगता है कि इस बार अच्छे सौदे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में तरावड़ी के केएस ओवरसीज के सीएमडी पंकज गोयल ने भी इराक के एरबिल इंटरनेशनल फेयरग्राउंड में 25 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले पैक फूड मेले में अपने ब्रांड 521 बासमती चावल व फूड प्रोडक्ट्स का स्टाल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके स्टाल पर विदेशी व्यापारियों ने पहुंचकर चावल के प्रति काफी रुचि दिखाई है।
विदेशी खरीदारों के सामने तरावड़ी में तैयार होने वाले बासमती चावल समेत अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद है इस बार इस मेले मे अच्छे आर्डर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मेले में 16 देशों के 222 प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया था।

इनमें आस्ट्रेलिया, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, ईरान, इराक, इटली, कुवैत, नीदरलैंड, रूस, सऊदी अरब, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल थे। एग्रो-पैक इराक खाद्य, पैकेजिंग और कृषि के लिए एक प्रतिष्ठित व्यापार मेला है। यह मेला इराक के सबसे लोकप्रिय प्रदर्शनी शहर एरबिल में एरबिल इंटरनेशनल फेयर ग्राउंड में हर साल आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed