फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The accused could not turn off all the CCTV cameras and the pictures of the incident were captured in a hidden DVR.

Karnal News: सभी सीसीटीवी बंद नहीं कर पाए आरोपी छुपे डीवीआर में वारदात की तस्वीरें कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The accused could not turn off all the CCTV cameras and the pictures of the incident were captured in a hidden DVR.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेहरू पैलेस स्थित सारा ज्वेलर्स के संचालक लवीश के सेक्टर-9 स्थित आवास में वीरवार की शाम को उनकी मां कांता और स्थानीय घरेलू सहायिका को बेहोश करके गहने और नकदी लूटने वाले आरोपी सभी सीसीटीवी बंद करने में नाकाम रहे। वे केवल वही कैमरे बंद कर पाए, जिनकी डीवीआर की नौकरानी नेपाल निवासी रीमा को जानकारी थी। अंदर के सीसीटीवी कैमरे चालू होने से वारदात की तस्वीरें उनमें कैद हो गईं। आरोपी महज 25 मिनट में वारदात को अंजाम देकर भाग गए।

वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। यह हालात तब हैं, जब शहर में कई जगह नाकाबंदी है। सीआईए की टीम दिल्ली में जांच के लिए गई हुई है। नौकरानी रीमा को 13 सितंबर से दिल्ली की एजेंसी के माध्यम से ही काम पर रखा गया था। शुक्रवार को भी एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पीड़ित सराफ लवीश का कहना है कि नई नौकरानी ने 26 दिन काम करके घर के भेद लिए थे। उन्होंने अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया है।
विज्ञापन

वारदात के बाद से लविश के घर पर उनके परिचितों व रिश्तेदारों का आना जाना भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को पूरा दिन लोगों का आना-जाना लगा रहा। पुलिस की टीमों ने भी घर पहुंचकर पूछताछ की। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। इसके अलावा क्षेत्र में पुलिस की टीमें गश्त भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर तैनात किए निजी सुरक्षा गार्ड

वारदात के बाद शुक्रवार को कारोबारी लविश के आवास पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए। पुलिस भी सुरक्षा के लिहाज से गश्त कर रही है। घर पर पहले एक सुरक्षा गार्ड था, उसकी भी केवल रात में ही ड्यूटी थी। त्योहार होने के कारण एक गार्ड शोरूम पर चला गया। वीरवार की शाम को घर पर कोई नहीं था। इसी बात का आरोपियों ने फायदा उठाया।



बुजुर्ग मां बोलीं- पता ही नहीं चला कब क्या हुआ

लविश ने बताया कि उनकी मां कांता और एक नौकरानी अभी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों को होश आ गया है। मां कांता का कहना है कि नौकरानी रीमा और दो युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने स्प्रे करके उन्हें बेहोश किया था। उन्हें पता नहीं चला कि कब क्या हुआ। लविश का कहना है कि अब उनकी मां और घरेलू सहायिका खतरे से बाहर हैं।

यह है मामला : 4:22 बजे घर में घुसे थे बदमाश
वीरवार की शाम को घर पर कारोबारी लविश की बुजुर्ग मां और दो नौकरानियां ही थीं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शाम 4:22 बजे घर में स्कूटी सवार दो युवक आए। नौकरानी रीमा की मदद से उन्होंने घर में प्रवेश किया। इसके बाद कुछ सीसीटीवी बंद हो गए। आरोपियों ने बुजुर्ग कांता और दूसरी नौकरानी को स्प्रे करके बेहोश कर दिया। उन्होंने बुजुर्ग मां और लविश के कमरे में अलमारी व लॉकर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी की। शाम को 7:30 बजे के बाद लविश का छोटा बेटा अदृत ट्यूशन से घर आया तो उसने सामान बिखरा देखा। दादी व सहायिका के बेहोश होने पर कार चालक के माध्यम से पिता को सूचना दी। लविश से सूचना मिलने पर पड़ोसी एसपी चौहान दोनों को अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।


----------फुटेज में सामने आया है कि आरोपी महज 25 मिनट ही घर में रुके थे। इसी समय में उन्होंने वारदात की और मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली में भी जांच टीम गई हुई है। जल्द आरोपियों को काबू कर लेंगे। हमें सूचना रात को मिली थी, हो सकता है तब तक आरोपी शहर से भाग गए हों। मिले इनपुट के आधार पर जांच जारी है। अभी परिवार की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है कि आरोपी क्या-क्या ले गए हैं। - मनोज कुमार, प्रभारी, सेक्टर-32 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed