{"_id":"86505490c60ea30f962f0bebba422695","slug":"ten-years-imprisonment-in-drug-trafficking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले पदार्थ की तस्करी में दस साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले पदार्थ की तस्करी में दस साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ की तस्करी के एक मामले में जिला अदालत ने दोषी को दस साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी ठोका है। मामले के अनुसार, असंध पुलिस ने 12 अक्टूबर 2012 को हुकम सिंह निवासी जभाला को चार किलोग्राम व 800 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिला सत्र एवं न्यायाधीश ललित बतरा की अदालत ने हुकम सिंह को दोषी करार देते हुए उसे दस साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख रुपये जुर्माना भी ठोका।
विज्ञापन