फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   TB free India: 33 new treatment units will open in the state, patients will get benefits

टीबी मुक्त भारत : प्रदेश में खुलेंगी 33 नई उपचार यूनिट, मरीजों को मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
TB free India: 33 new treatment units will open in the state, patients will get benefits
- प्रदेश में 119 से बढ़कर 152 हो जाएगी उपचार इकाइयों की संख्या
विज्ञापन


अनुज शर्मा
करनाल। टीबी मुक्त भारत अभियान-2025 के तहत प्रदेश में 33 नई उपचार इकाइयां (ट्रीटमेंट यूनिट) खुलेंगी। इससे पहले राज्य टीबी टीम ने प्रदेश के सभी जिलों को पत्र जारी कर टीबी की नई उपचार इकाइयों के नाम भेजने के आदेश दिए हैं। जिस पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीबी विंग ने काम शुरू कर दिया है। नई उपचार इकाई खुलने से टीबी के मरीजों को जांच व इलाज करवाने में लाभ मिलेगा।

जिला टीबी की नोडल अधिकारी डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि प्रत्येक दो लाख की जनसंख्या पर एक उपचार इकाई होती है। प्रदेश में अभी 119 टीबी की उपचार इकाइयां चल रही हैं। विभाग की ओर से 33 नई उपचार इकाइयां खोलने का पत्र जारी किया गया है। ऐसे में प्रदेश में 33 नई उपचार इकाइयां खुलने से इनकी संख्या बढ़कर 152 पहुंच जाएगी। प्रदेश में नई उपचार इकाई की बात करें तो सबसे अधिक सात गुरुग्राम में, चार-चार फरीदाबाद व हिसार में और करनाल में तीन नई उपचार इकाइयां खुलेंगी। इसके अलावा प्रदेश के छह जिले ऐसे भी हैं जहां नई उपचार इकाई नहीं खुलेगी। इनमें फतेहाबाद, झज्जर, कुरुक्षेत्र, नारनौल, पलवल व पंचकूला जिला शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलानुसार संचालित व नए बनने वाली उपचार इकाइयां
जिला पुराने टीयू नए टीयू कुल
अंबाला 06 01 07
भिवानी 05 01 06
चरखीदादरी 02 01 03
फरीदाबाद 09 04 13
फतेहाबाद 05 00 05
गुरुग्राम 06 07 13
हिसार 08 04 12
झज्जर 04 00 04
जींद 06 01 07
कैथल 05 01 06
करनाल 06 03 09
कुरुक्षेत्र 06 00 06
मेवात 05 01 06
नारनौल 04 00 04
पलवल 05 00 05
पंचकूला 03 00 03
पानीपत 06 01 07
रेवाड़ी 04 01 05
रोहतक 05 02 07
सिरसा 06 02 08
सोनीपत 07 02 09
यमुनानगर 06 01 07
कुल 119 33 152
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed