{"_id":"6499eec5e38d83047700fb34","slug":"supply-of-dirty-water-to-the-houses-of-gharaunda-karnal-news-c-18-knl1008-159257-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घरौंड़ा के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घरौंड़ा के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति
Tue, 27 Jun 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंड़ा। विधायक हरविंदर कल्याण ने सोमवार को पेयजल की उपलब्धता को लेकर बूस्टर प्लांट व मुख्य कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां पानी की टंकियां टूटी मिलीं। वहीं क्लोरीन भी नहीं डाला जा रहा था। विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी। साथ दी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा। बोले, सरकार लोगों को स्वच्छ पानी देने का संकल्प कर रही है लेकिन अधिकारी लोगों को गंदा पानी पिला रहे हैं।
मेन बूस्टर से पानी का सैंपल फेल होने पर विधायक ने अधीक्षण अभियंता से पूछा कि ये क्या है तो पब्लिक हेल्थ एससी के पास कोई जवाब नहीं था। विधायक कल्याण ने पब्लिक हेल्थ के बूस्टर व मुख्य कार्यालय की टंकियां, टोटियां व दवाइयों चेक की। जहां पर टंकियां टूटी मिली। पेयजलापूर्ति में क्लोरीनेशन नहीं मिला। विधायक शहर के चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मिनी बाईपास पर पहुंचे। यहां पर लोगों ने शहर में पीने के पानी में गंदे पानी की सप्लाई आने की शिकायत की तो पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेलों की ओर मुड़ गए।
विधायक ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि इससे और खराब स्थिति क्या होगी कि पेयजलापूर्ति के ट्यूबवेल का ही पानी का सैंपल फेल हो गया है। विधायक ने नगरपालिका के अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता, पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन विकास बालियान की ड्यूटी लगाई कि शहर के सभी ट्यूबवेलों को चेक किया जाए और सभी ट्यूबवेलों की व्यवस्था चेक की जाए। उनकी रिपोर्ट तैयार करके विभागीय अधिकारियो को सौंपें, और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। खास बात ये भी है कि यहां जब विधायक ने स्टॉक रजिस्टर चेक करने के लिए मंगवाया, लेकिन अधिकारी आधे घंटे तक आनाकानी करते रहे, लेकिन स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला।
विज्ञापन
चेयरमैन और पार्षदों ने भी की शिकायत
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर नगर पालिका के पार्षद और अध्यक्ष भी नाराज दिखे। विधायक के सामने पार्षद प्रतिनिधि जय भगवान सैन, विभोर गुप्ता, पार्षद सोमनाथ प्रजापति व आशु राणा ने भी गंदे पानी की सप्लाई को लेकर शिकायत की। चेयरमैन हैप्पी गुप्ता ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गंदे नाले के पास डाले जा रहे पाइपों की वजह से पूरा वार्ड दुखी है क्योंकि विभाग ने एक साथ ही पूरी सड़क को उखाड़ दिया है जिससे बरसात में पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है और आवागमन बिल्कुल बंद हो गया है
--