{"_id":"67ca020c5bd7765488012fa5","slug":"strict-action-should-be-taken-against-illegal-colonies-divisional-commissioner-karnal-news-c-18-knl1008-596459-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनियों पर हो सख्त कार्रवाई : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनियों पर हो सख्त कार्रवाई : मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मंडलायुक्त राजीव रतन ने जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के साथ-साथ अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध रूप से पनप रहीं कॉलोनियों पर नजर रखने को कहा है। मंडलायुक्त राजीव रतन ने डीटीपी को निर्देशित करते हुए कहा कि जैसे ही कहीं किसी प्रकार का अतिक्रमण और अवैध कॉलोनी पनपे, तत्काल उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
डीटीपी के अधीनस्थ कर्मचारी ड्यूटी फील्ड में ऐसे अवैध अतिक्रमण की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से उनके कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने से शहरी नियोजन पर प्रभाव पड़ता है और भूमि के उपयोग को बाधित करता है। इससे जिले में नियोजित सडक़ें, सार्वजनिक स्थान और आवश्यक सुविधाएं लागू करना असंभव हो जाता है। अवैध कॉलोनियों में आमतौर पर बुनियादी सुविधाओं की कमी होती है जिनमें लोगों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलती हैं।