{"_id":"68cc6ce42285f74ef90b6b5e","slug":"speaker-of-the-legislative-assembly-inaugurated-the-health-check-up-camp-karnal-news-c-18-knl1008-741330-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विस अध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विस अध्यक्ष ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ
Fri, 19 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सेवा पखवाड़े में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गुरुवार को घरौंडा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की और सीएचसी परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कुछ टीबी मरीजों से बातचीत करते हुए उन्हें नियमित रूप से दवाई और अच्छा आहार लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो तो उन्हें बताना। विधानसभा अध्यक्ष ने सांकेतिक रूप से तीन मरीजों को पोषण किट वितरित की। जिन 15 मरीजों को ये किट बांटी गई, इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। इस मौके पर कुछ स्टाफ नर्सों ने वर्कलोड अधिक होने के बारे में स्पीकर को अवगत कराया। इस पर विस अध्यक्ष ने सीएमओ को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। शिविर में मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। नि-क्षम मित्र अरोमा एग्रो टेक लिमिटेड की ओर से 25 टीबी मरीजों को अपनाया गया। इन्हें छह महीने तक पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा। उप सिविल सर्जन डाॅ. सिमी ने संपन्न लोगों से अपील की कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीबी मरीजों को गोद (एडाप्ट) लें।
सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी ने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के तहत पूरा पखवाड़ा ऐसे शिविर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। 19 अक्तूबर को सीएचसी पाढ़ा, 20 को असंध के सरकारी अस्पताल, 24 को सीएचसी निगदू, 25 को बला, 26 को तरावड़ी में शिविर लगाए जाएंगे। एक अक्टूबर को करनाल के सरकारी अस्पताल में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी भाग लेंगे। शिविरों में स्त्री रोग, ईएनटी, चर्म रोग, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञ डाक्टर मरीजों की जांच करेंगे। रोगियों को शिविर में निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी, सब-सेंटर आदि पर रोजाना 200 पौधे भी लगा रहे हैं। ब्यूरो