{"_id":"68b20faa8a61d89ebd0b4442","slug":"six-trains-will-be-cancelled-today-two-trains-will-have-their-routes-changed-karnal-news-c-18-knl1008-726501-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज छह ट्रेनें रहेंगी रद्द, दो के रूट में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज छह ट्रेनें रहेंगी रद्द, दो के रूट में बदलाव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जम्मू, कश्मीर और हिमाचल में हो रही भारी बारिश व भूस्खलन के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने लगा है। रेलवे मंंडल की ओर से अंबाला दिल्ली रूट पर शुक्रवार को चार ट्रेनें रद्द रहीं जबकि दस से ज्यादा ट्रेनें देरी से चलीं। वहीं, शनिवार को भी छह ट्रेनें रद्दे रहेंगी। जबकि दो का रूट बदला गया है।
शुक्रवार को स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई अहम ट्रेनों में ट्रेन संख्या 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 20433 जम्मू मेल, 12920 मालवा एक्सप्रेस रद्द रही। जबकि एक्सप्रेस से लेकर कई लोकल ट्रेनें देरी से पहुंची। विशेष तौर पर आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। ये ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचनी थी जबकि आम्रपाली 08.26 बजे स्टेशन पहुंची। रद्द हुई और देरी से आने वाली ट्रेनों के इंतजार में दिन भर यात्री स्टेशन पर इंतजार करते दिखाई दिए। ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलते ही टिकट कैंसल करवाते दिखाई दिए।
आज ये ट्रेनें रहेंगी रद्द और इनका रहेगा रूट प्रभावित:
वहीं, शनिवर को ट्रेन नंबर 03309 जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 11077 झेलम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 20433 जम्मू मेल एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। जबकि 18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस का अमृतसर तक होगा परिचालन और 18102 टाटा नगर एक्सप्रेस का अमृतसर से किया परिचालन जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि खराब मौसम के चलते ट्रेनों के परिचालन में कई ट्रेनों के रद्द करने का फैसला लिया गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा रेल यातायात बहाल कर दिया जाएगा।