फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sikh youth beaten up, car and bike damaged

Karnal News: सिख युवक से मारपीट कार और बाइक तोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sikh youth beaten up, car and bike damaged
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के एक सिख युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पगड़ी उतार कर उसके बाल तक खींचे गए। उसकी कार का शीशा तोड़ा गया और उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त किया गया। थाना सेक्टर 32 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में अमनदीप सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर से बाहर निकला था। प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में कार्यरत एक ड्राइवर ने पहले उसे धमकाया और फिर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि झगड़ा करने वाले व्यक्ति के साथ प्रताप बाठ नाम का युवक भी था, जो हत्या के मामले में जमानत पर है।
विज्ञापन

प्रताप अपने मामा और अन्य लोगों के साथ डंडे, ईंट-पत्थर लेकर आया और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी पगड़ी उतार दी, उसके बाल खींचे और पीटा। जब रिश्तेदार सुरजीत सिंह शोर सुन कर मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। हमलावरों ने रात करीब 9:30 बजे दोबारा हमला बोला। इस बार उसकी पीठ और टांगों पर डंडे मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed