{"_id":"64f647b46ab2a6dc820be34b","slug":"shivani-in-poetry-recitation-khushi-tops-in-story-karnal-news-c-18-knl1031-211467-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कविता पाठ में शिवानी, कहानी में खुशी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कविता पाठ में शिवानी, कहानी में खुशी अव्वल
विज्ञापन
- राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलसौरा में हिंदी पखवाड़े के तहत हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलसौरा में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसमें नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान कविता पाठ, स्वरचित कहानी लेखन,भाषण, नारा लेखन, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कविता पाठ में शिवानी और कहानी में खुशी प्रथम रही। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्राध्यापक सतीश कुमार ने कहा कि हिंदी भाषा ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। आज हिंदी भाषा वैज्ञानिक, तकनीकी व कंप्यूटर की भाषा बनकर लगातर विकसित हो रही है।
प्रतियोगिता के परिणाम
कविता पाठ प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, धर्मवीर द्वितीय
स्वरचित कहानी में खुशी प्रथम, स्माइल द्वितीय
नारा लेखन में मनप्रीत प्रथम, हिमांशी द्वितीय
भाषण में अक्षरा प्रथम, इशा द्वितीय
प्रश्नोत्तरी में आकाश प्रथम, शिवानी द्वितीय
निबंध में शिवानी प्रथम, सबीना द्वितीय